शर्मनाक : लानत है इस कलियुगी माँ पर, मूक-बधिर बेटी को होटलों में भेज करवा रही थी देह व्यापार
पंचकूला सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच
29 सितंबर 2019, 2:47 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। दौलत का नशा इंसान को इस हद तक अंधा बना देता है कि वह अपने जिगर के टूकड़ों को भी अनैतिक कार्यों में धकेलने से बाज नहीं आते। यहां पंचकूला में एक ऐसा ही शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक कलियुगी मां ने अपनी 20 वर्षीय मूक-बधिर बेटी को वेश्यावृति की दलदल में धकेलकर उसकी जिंदगी को नर्कमय बना डाला। बोलने व सुनने में लाचार इस पीड़ित बेटी ने जब अस्पताल में चिकित्सकों को ईशारों-ईशारों में आपबीति बताई तब कहीं जाकर मामले का भंडाफोड़ हुआ। लड़की ने इशारों में डॉक्टरों को बताया कि मां उससे गलत काम करवाती है। मां उसे कई-कई लोगों के साथ होटल भेजती है। मना करने पर पीटती है। महिला पुलिस थाने से आई टीम ने पीड़ित के बयान दर्ज किए, जिसके बाद सेक्टर-5 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। केस को डेराबस्सी रेफर किया जाएगा। पीड़ित लड़की ने अभी तक अपने बयानों में दो होटलों और सात लोगों का जिक्र किया है। उसके छोटे भाई ने भी पुलिस को बताया है कि घर में कई अंकल आते थे। इस शर्मनाक काम में मां की पंजाब पुलिस से पूरी मिलीभगत है, क्योंकि कुछ दिन पहले जब पिता को इस बारे में पता चला था तो इस बारे में पुलिस को बताया। लेकिन डेराबस्सी पुलिस ने इस बारे में एक्शन लेने के बजाय पिता और चाचा को धमका दिया था। इसके बाद अब चाची ने बड़ी मुश्किल से लड़की को दोबारा अपने घर पर बुलाया, जिसके बाद सेक्टर-6 पंचकूला हॉस्पिटल ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि डेराबस्सी पुलिस थाने से हॉस्पिटल नहीं पहुंची।
नौकरी के सिलसिले में कई-कई दिन बाहर रहता है पिता
लड़की के पिता ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है और इस सिलसिले में शहर से बाहर भी जाना पड़ता है। 20-25 दिनों के बाद घर जाना होता है। कुछ दिन पहले जब वीडियो कॉल की तो बेटी रो रही थी। घर पर एक अंजान व्यक्ति आया हुआ था। इसके बाद बेटी ने चैटिंग की, उसे बताना चाहा कि मम्मी गंदी है और उससे भी गंदे काम करवाती है। पिता को शक हुआ तो उसने अपने भाई-भाभी को लड़की के पास जाने को कहा। लड़की ने अपनी चाची को इशारों में सारी कहानी बताई, लिखकर बताया। पूरी बात पढ़कर पिता सहित पूरे परिवार के पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद लड़की को अस्पताल में लेकर आ गए, जहां मेडिकल करवाया गया। मामला डेराबस्सी से जुड़ा है, लेकिन पीड़ित लड़की के पिता, चाचा-चाची ने हॉस्पिटल में लड़की को एडमिट करवाया है। डॉक्टरों ने पंचकूला पुलिस और फिर डेराबस्सी पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पंजाब पुलिस से लड़की की मां की जान-पहचान इस कदर है कि पुलिस अस्पताल पहुंची ही नहीं। मां हॉस्पिटल में पहुंची और पति और रिश्तेदारों से लड़ने लगी।

0 Comments