निसिंग : मंडी में तीन दुकानों के प्लाटों की हुई आनलाईन बोली



निसिंग : मंडी में तीन दुकानों के प्लाटों की हुई आनलाईन बोली

55 लाख 37 हजार की लगी सबसे ऊंची बोलीे

21 सितंबर 2019, 9:05 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
करनाल/निसिंग। कस्बे की नई अनाजमंडी में  के ब्लाक पर तीन दुकानों के प्लाटों की आनलाईन बोली एसई महेंद्र सिंह व सचिव सुमनलता की देखरेख में करवाई गई जिसमें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से एक प्लाट का कीमत 55 लाख सात हजार रखी गई थी। प्लाटों की आनलाईन बोली लगाने के लिए तीन लोगों ने आवेदन किया। बोली से पूर्व बोर्ड की शर्त के अनुसार  बोलीदाताओं से 50 हजार रूपए बतौर सिक्योरिटी जमा करवाए गए। उसके बाद दुकानों की बोली शुरू की गई। जिसमें प्लाट नंबर 309 कीगुरबचन सिंह ने 55 लाख 37 हजार की सबसे ऊंची बोली लगाकर अपने नाम किया। वहीं प्लांट नंबर 326 पर भी विक्रम सिंह प ने पहले प्लाट जितनी बोली लगाकर लिया जबकि  321 नंबर प्लाट पर सुबेग सिंह ने 55 लाख 27 हजार की बोली लगाकर अपने नाम किया। जिन्हें शर्त के अनुसार 24 घंटे में कुल कीमत की 25 प्रतिशत रकम विभाग में जमा करवानी होगी।


कतलाहेड़ी में गोली चलाने के मामले में चार के खिलाफ मामाला दर्ज

हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
करनाल/निसिंग। कस्बे के गांव कतलाहेड़ी में मामूली कहासुनी को लेकर एक पक्ष द्वारा घर में घुसकर गोली मारने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें  गांव के ही सुखदेव व नेपाल सहित दो अन्य शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है जिनकी घरपकड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छोपमारी की जा रही है। आरोपी व हथियार अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिन्हें शीघ्र काबू करने के लिए पुलिस की ओर से दोनों सीआईए टीम, स्थानीय पुलिस, डिटेक्टिव व  गुप्तचर विभाग पांचों की तरफ से आरोपियों का पता लगाकर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। पेट्रोलपंप पर लूट के मामले में  लूटेरों की तलाश में जुटी सभी टीमें इस मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारीे में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस  की गिरफ्त में होगें।


Post a Comment

0 Comments