चार दिन पहले मामा के शादीशुदा लड़के संग घर से भागी थी युवती, अब जहर निगलकर पहुंच गए थाने
11 सितंबर 2019, 5:34 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। इश्क का एक अजीब तरह का मामला प्रकाश में आया है। पिछले चार दिन से घर से फरार प्रेमी जोड़ा कीटनाशक निगलकर डबवाली थाने पहुंच गया। एक बार तो युवक-युवती की हालत देखकर पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। हालत बिगड़ते देख पुलिस ने दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़ा घर से 6 सितंबर से फरार है। बताया जा रहा है कि लड़का पहले से विवाहित है। उसके बड़े भाई का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद उसका भाभी के साथ विवाह कर दिया गया। उसके पहले से दो बच्चे थे और वह फिर अब गर्भवती है। इसी दौरान युवक का अपनी रिश्ते की बुआ की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। छह सितंबर को वह घर से भागकर सालासर चले गए। आज दोनों बाइक से सीधे थाने पहुंचे। इससे पहले दोनों ने रास्ते में कीड़े मारने वाली दवा खरीदी और उसे निगल दिया। इसके बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था और उसने चूड़ा पहना हुआ था। लड़की कालांवाली थाना क्षेत्र, जबकि डबवाली के एक गांव का रहने वाला है। लड़की नौवीं की छात्रा है। पुलिस जांच में जुटी है वहीं लड़का और लड़की की हालत में अभी सुधार बताया जा रहा है।


0 Comments