कल यमुनानगर में बिजली संबंधी शिकायतें सुनेंगे निगम अफसर, जानें आपके जिले का नंबर कब
2 सितंबर 2019, 12: 57 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य सितंबर माह में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य 02 सितंबर को यमुनानगर, 05 को पंचकूला, 09 को कुरुक्षेत्र, 11 को करनाल, 13 को रोहतक, 17 को अंबाला, 20 को सोनीपत, 24 को कैथल, 26 को पानीपत, 27 को सी.जी.आर.एफ. दफतर कुरुक्षेत्र और 30 सितंबर को झज्जर के अधीक्षण अभियांताओं के कार्यालय में शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने केस की सुनवाई की सुविधा निकटतम स्थान पर उपलब्ध होगी। मंच के सदस्य उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग, कनैक्शन काटने और जोडऩे, बिजली आपूर्ति में व्यवधान और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुमार्ना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।


0 Comments