विधानसभा चुनाव के लिए सेक्टर आफिसर्स तैनात, हर सेक्टर आफिसर को अलॉट किए गए अलग-अलग बूथ
18 सितंबर 2019, 12:33 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिलाधीश अशोक कुमार मीणा ने विधानसभा चुनाव के लिए जिला की सभी सातों विधानसभाओं के लिए सेक्टर आफिसर्स नियुक्त कर दिए हैं। प्रत्येक सेक्टर आफिसर को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बूथ अलॉट कर दिए गए हैं। जिसका पूरा विवरण निम्न अनुसर है:-
आदमपुर : 47-आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एफजीएम राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित गोयल, भूप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, र मेश कुमार, दिलबाग सिंह, राजबीर सिंह, नवीन कुमार, नवीन निर्मल, सुभाष चंद्र व मनोज कुमार, राजकीय महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश पूनिया, राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, गुजवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन सिवाच व अनिल खटक को सेक्टर आॅफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर जयकिशन व कृष्ण लाल को रिजर्व स्टाफ में रखा गया है।
उकलाना : 48-उकलाना विधानसभा क्षेत्र में बरवाला के राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर अनूप सिंह, अतुल जैन व राजीव वर्मा, गुजवि के असिस्टेंट प्रोफेसर रविंद्र कुमार, अमनदीप, पंकज कुमार, अंकित, विशाल कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, सन्नी जांब, सुनील, उकलाना के राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेश कुमार व नरेंद्र कुमार को सेक्टर आॅफिसर बनाया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में गुजवि के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रमोद व सुधीर को रिजर्व में रखा गया है।
नारनौंद : जिलाधीश ने बताया कि 49-नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय नारनौंद के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज गोटा, सुखदेव सिंह, संजय कुमार, कृष्ण चंद, सतीश मोर, राजकुमार, गुजवि के असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील वर्मा, एनएम राजकीय महाविद्यालय हांसी के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कुमार, कर्मबीर सिंह, सोमबीर, शिवरतन, जोगिंद्र सिंह, कपिल कुमार, अमित कुमार, विजय कुमार, रविंद्र कुमार, अजमेर सिंह व सुरेंद्र कुमार को सेक्टर आॅफिसर बनाया गया है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर शिवकुमार व अनिल कुमार को रिजर्व में रखा गया है।
हांसी : 50-हांसी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर सतीश कुमार, राजवीर आर्य, रामसिंह, एनएस तोमर, बलबीर सिंह, रमेश कुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज, डीएन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मंजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, गुजवि के असिस्टेंट प्रोफेसर सोनू कुमार, हरदेव सिंह, राजेंद्र सिंह व राकेश यादव को सेक्टर आॅफिसर बनाया गया है। इस हलके में असिस्टेंट प्रोफेसर जगदीप चौहान व आदित्य कुमार को रिजर्व में रखा गया है।
बरवाला : 51-बरवाला विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित बंसल, सतबीर, राजकीय महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार गर्ग, बलवान सिंह, प्रवीन कुमार, गोविल जिंदल, वेद भूषण व अशोक कुमार, हांसी के एनएम राजकीय महाविद्यालय के शमेंद्र सिंह, गुजवि से दीपक कुमार, भूपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अंकुर लुथरा, विजेंद्र सिंह व हेमंत कालरा को सेक्टर आॅफिसर नियुक्त किया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक गर्ग व मोहन लाल को रिजर्व में रखा गया है।
हिसार : 52-हिसार विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर बलजीत सिंह, कपिल सिंह, दिनेश कुमार, सोम शर्मा, राजेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर विपिन बब्बर, रणधीर सिंह, प्रदीप, गुजवि से अभिमंजू, अनिल, एआरटीआई हिसार से महेंद्र सिंह को सेक्टर आॅफिसर बनाया गया है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज कुमार को रिजर्व में रखा गया है।
नलवा : 53-नलवा विधानसभा क्षेत्र में गुजवि के असिस्टेंट प्रोफेसर नवीन कौशिक, डॉ. केडी रावत, कश्मीरी लाल, डॉ. विकास वर्मा, लोकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अनुज सिंगल व उमेद सिंह, राजकीय महाविद्यालय नलवा के असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद गिल व जयभगवान तथा राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार को सेक्टर आॅफिसर बनाया गया है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर राजकुमार व रणधीर सिंह बेनीवाल को रिजर्व में रखा गया है।


0 Comments