रोहतक में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर यह क्या बोल गए योगेंद्र यादव
बोले, "लगता है मोदी जी को किसी ने बीजेपी का का विधानसभा चुनाव का मनिफेस्टो नहीं पढ़ाया है"
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। रोहतक में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के समापन समारोह में आज प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि प्रदेश की खट्टर सरकार ने हरियाणा से भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है पर वो ये नहीं बता पाए कि जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार और माइनिंग माफिया से लड़ने वाले अधिकारियों की प्रताड़ना क्यों जारी है। प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि उन्होंनें हरियाणा से वंशवाद को समाप्त कर दिया है जबकि सच्चाई यह है कि उनकी पार्टी ने काँग्रेस के कई परिवारों को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए योगेन्द्र यादव ने कहा कि काँग्रेस और भाजपा दोनों में कोई बुनियादी फर्क नहीं है, जो काम हुड्डा सरकार के दौर में होते थे, वही काम खट्टर सरकार में भी होते हैं; केवल नाम अलग हैं, बाकी भ्रष्टाचार, वंशवाद, गरीबों के प्रति रवैये, इत्यादि में दोनों पार्टियों में कोई अंतर नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खट्टर सरकार ने गरीबों को पक्के मकान दिलाए हैं जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में यह वादा किया था कि "गुजरात सरकार की तर्ज पर दो लाख रुपए वार्षिक आय के अंतर्गत आने वाले गरीब परिवारों को 2 कमरों वाले मकान बनाकर 20 वर्षों की सस्ती ब्याज दरों पर प्रदान किए जाएँगे" और इस वादे पर कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा के वादों और दावों के बीच की गहरी खाई पर योगेन्द्र यादव ने कहा, "लगता है मोदी जी को किसी ने बीजेपी का 2014 का विधानसभा चुनाव का मनिफेस्टो नहीं पढ़ाया है"।


0 Comments