पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने खट्टर को बताया आवारा पशु, बोले हमारे यहां आवारा पशु को खट्‌टर कहते हैं


ओमप्रकाश चौटाला ने खट्टर को बताया आवारा पशु, बोले हमारे यहां खट्‌टर आवारा पशु को कहते हैं 

30 सितंबर 2019, 9:24 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। यहां सिरसा में इनेलो कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ओमप्रकाश चोटाला ने कहा कि हमारे यहां खट्‌टर आवारा पशु को कहते हैं। इनेलो छोड़कर जाने वालों पर चौटाला ने कहा कि दगाबाजों के लिए पार्टी में अब कोई जगह नहीं है। ये लोग सत्ता के लोभ में छोड़कर चले गए थे। अब दूसरे दलों में उनकी फजीहत हो रही है। सुनने में आ रहा है कि उन लोगों को अब वहां टिकट भी नहीं मिलेगा। वो लोग अब वापस आने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैं आप सब लोगों को एक बात कहता हूं कि मेरे पास ऐसे लोगों की सिफारिश लेकर न आएं। जो चले गए, अब उन्हें हम वापस नहीं लेंगे। उनके बारे में विचार किया जाएगा, जो हमारे पुराने साथी हैं। चौटाला ने दावा किया कि इस बार इनेलो की प्रदेश में सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को भाजपा और कांग्रेस दोनों से परेशान बताया। बता दें कि धर्मपत्नी स्नेहलता की मौत के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अजय चौटाला को दो हफ्तों की पैरोल मिली थी। ओपी चौटाला को पैरोल को बाद में बढ़ाकर चार हफ्ते कर दिया गया था, तभी दोनों पिता-पुत्र अंतिम संस्कार में शामिल हो सके थे। बाद में 28 दिन की पैरोल और बढ़वाई गई थी, लेकिन 25 सितंबर को कैथल में होने वाली रैली से ठीक एक दिन पहले उनका पैरोल खत्म होने वाली थी लेकिन चौटाला की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में पैरोल एक्सटेंशन की याचिका दाखिल की गई थी।

Post a Comment

0 Comments