हांसी : समाजसेवी सतपाल खांडेवाला व जजपा नेता अनिल मित्तल समेत कई ने थामा भाजपा का दामन
12 सितंबर 2019, 10:37 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हांसी। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आमजन को सरकारी सेवाएं एवं योजनाएं उनके घर के समीप उपलब्ध करवाने के लिए सरल केंद्र, अंत्योदय केंद्र व अटल सेवा केंद्र खुलवाए हैं। अब आमजन को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि घर बैठे कंप्यूटर पर अथवा सामान्य फीस देकर वे इन केंद्रों में सीधे आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के माध्यम से उन्हें निर्धारित समयावधि में सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने यह बात आज पंचायती रामलीला कमेटी के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पंचायती रामलीला कमेटी के प्रधान एवं शहर के प्रसिद्व समाजसेवी सतपाल खांडेवाला और जजपा नेता अनिल मित्तल भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के व्यापारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने वित्त मंत्री के सामने जीएसटी को और अधिक सरल बनाने और आॅटो मार्केट की दुकानों का कब्जा दिलवाने की मांग रखी। इस पर वित्तमंत्री ने कहा कि इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हांसी उनका अपना हलका है और यहां की हर समस्या का समाधान करवाना उनकी जिम्मेवारी है।वित्त मंत्री ने व्यापारियों से कहा कि पूरे पांच साल उन्होंने लोगों की मांगें पूरी करवाने का कार्य किया है और जिला व प्रदेश में भरपूर विकास कार्य करवाए गए हैं लेकिन आज वे भी जनता को अपना मांग पत्र देना चाहते हैं। अक्तूबर माह में विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी हलकावासियों को इन चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजय दिलवानी है। प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यों को दोगुनी गति से पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व सीपीएस विनोद भयाना, प्रवीण बसंल, सुरेश बंसल, राजेश ठकराल, जयसिंह पाली, रिंकू सैनी, बजरंग बंसल, राम अवतार तायल, रमेश भुटानी, महाबीर गर्ग, रवि गोयल, वासुदेव गोयल, धर्मबीर रतेरिया, विजय चावल वाला, रमेश महता, मास्टर सुन्दर, प्रीतम जैन, सुरेश खिचड़, सुनील पाल वाल्मीकि, प्रेम वर्मा, अशोक सिंगला, विनोद सिंगला पार्षद, अशोक ढालिया, अनिल बंसल, नवीन ठाकुर, जमना पंसारी, विजय बंसल, बक्शी ठकराल, बिजेन्द्र सिंह, नरेश रखेजा आदि उपस्थित थे।


0 Comments