श्रद्घांजलि : पुण्यतिथि पर शहीद बीजे सिंह को किया नमन, परिजनों का भी सम्मान
![]() |
| हिसार। खैरमपुर में शहीद बीजे सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते कैप्टन प्रदीप बाली। हरियाणा मीडिश जंक्शन |
![]() |
हिसार। खैरमपुर में शहीद बीजे सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी को सम्मानस्वरूप स्मृति चिह्न भेंट करते कैप्टन प्रदीप बाली। |
12 सितंबर 2019, 10:30 PM
हरियाणा मीडिश जंक्शन न्यूज
हिसार। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग द्वारा गांव खैरमपुर के शहीद बीजे सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दिवस के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहीद को श्रद्घासुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन प्रदीप कुमार बाली ने बताया कि आज शहीद गनर बीजे सिंह सपुत्र राधा किशन का 52वां श्रद्धांजलि दिवस सरकार की ओर से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को श्रद्घांजलि दी जाती है, उनके परिजनों को सम्मानित किया जाता है तथा शहीद की बहादुरी के बारे में ग्रामीणों को परिचित करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि शहीद बीजे सिंह का जन्म 4 जनवरी 1948 को आदमपुर तहसील के गांव खैरमपुर में हुआ था। ये 7 जनवरी 1966 को सिपाई के पद पर ग्रेनेडियर रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। ये मात्र एक साल 8 महीने 4 दिन बाद ही नाथुला आॅपरेशन में भारत चीन सीमा पर 11 सितंबर 1967 को शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि यह युद्घ चीन व सिक्किम की राजधानी पर हुआ था जिसमें भारत की विजय हुई थी। ऐसे वीर शहीद जवानों का नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा चुका है और सदैव रहेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार को अपने प्रदेश के सैनिकों की शहादत पर गर्व है और सभी शहीद हुए सैनिकों की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव में जिला प्रशासन, स्कूल व पंचायत की सहायता से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कैप्टन प्रदीप बाली ने नवयुवकों व स्कूल के बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए संदेश दिया व शहीद बीजे सिंह की विधवा रामबाई को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी देशभक्ति गीत सुनाकर लोगों में देभक्ति की भावना जगाार्ई। इस मौके पर सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के डब्ल्यूओ राजेंद्र गोदारा, कर्ण सिंह ढाका, हिसार कैंट से सूबेदार जयप्रकाश, बीडीओ आॅफिस से भजनलाल, डीपीआरओ आॅफिस से सुंदर सिंह व पार्टी, सरपंच जगदीश भादू, हेडमास्टर संजय कुमार, शहीद के भाई रामस्वरूप, जिला सैनिक नोन आॅफिशियल नायक मोहन सिंह, मोहन लाल गोदारा, पूर्व सरपंच राममूर्ति, नायकराजकुमार, जगदीश, राम सिंह, सूबेदार दलीप सिंह, राम सिंह, सज्जन कुमार, रोशन लाल, सुरेश कुमार, हनुमान सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



0 Comments