जात-पात व धर्म के नाम पर बांट कर फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा : बूरा
3 सितंबर 2019, 8:22 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। कांग्रेसी नेता व हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व नयायिक सदस्य हरपाल बूरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि चौकीदार तो बन गए वो लेकिन नींद हराम हो गई नागरिकों की। भाजपा भ्रमजाल, जात-पात व धर्म के नाम पर बांट कर फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है। दूसरी तरफ सरकार में पिछले पांच सालों में घोटाले पर घोटाले हुए हैं, चाहे वो कानून सम्मत 50 हजार करोड़ का बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने का बिल हो या छात्रवृति का 7 करोड़ 8 लाख 84 हजार रुपए का फर्जीवड़ा हो या कांता एन्क्लेव का घोटाला हो, चाहे 226 करोड़ का जीएसटी घोटाला हो, चाहे अवैध खनन का घोटाला हो, जिससे ताजेवाला के हथनी कुंड बैराज को अवैध खनन से खतरा बन गया था, जिसकी शिकायत हिमाचल प्रदेश के स्पीकर ने सीएम को लिखित रूप में दी थी जिसकी प्रधानमंत्री जी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने का वायदा किया था उल्टा कृषि यंत्रों पर 12% जीएसटी लगा दी और आबियाना भी बढ़ा दिया और खाद के कट्टे का वजन 5 किल्लो काम कर दिया व कीमत बढ़ा दी। आज हरियाणा के 15 लाख किसान बैंकों के कर्जदार है, किसानों की 7707 करोड़ बैंकों की देनदारी है । प्रदेश में वर्षा ना होने के कारण किसानों में हा - हा कार मची है इसलिए सरकार को प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर देना चाहिए। साथ ही भारत में जीडीपी में 18 महीने से गिरावट जारी है, पहले बार विकास दर गिर कर 5% पर पहुंची। पहली बार देश में 6 में से 5 सेक्टर जिनके ऊपर अर्थव्यवस्था टिकी है उनकी मैन्युफैक्चरिंग 12.1 % से घट कर 0.6 % रह गई है जो अर्थ्यवस्था के लिए गहरा झटका हैऔर कुछ बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए 76 हजार करोड़ रुपए आरबीआई से उसके रिजर्व से लिया गए हैं जो आज तक कभी ना हुआ है। 1991 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के कार्यकाल में सोना गिरवी रख दिया गया था लेकिन रिजर्व को नहीं छेड़ा गया था।


0 Comments