कांग्रेस : सीएलपी लीडर बनने के बाद पहली बार पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा


कांग्रेस : सीएलपी लीडर बनने के बाद पहली बार पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा 


हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 9 सितंबर 2019, 2:04 PM
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस संगठन में हुए फेरबदल के बाद सीएलपी लीडर वु चनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा संगठन को फिर से मजबूत करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने नाराज चल रहे कांग्रेस के सभी छोटे-बड़े नेताओं से मुलाकात शुरु कर दी है ताकि कांग्रेस में फिर से जान फूंकी जा सके। गत दिवस देर सांय भूपेंद्र सिंह हुड्डा  कांग्रेस विधायक दल की पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी के घर पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान किरण चौधरी की बेटी और भिवानी की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस नेताओं की मानें तो छह साल में यह पहला मौका है जब पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा खुद किरण चौधरी के निवास पर उनसे मिलने गए। वहींं, यदि एक बैठक को छोड़ दें तो किरण चौधरी भी बीते पांच साल में हुड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास 9 पंत मार्ग पर नहीं गईं। किरण सिर्फ उसी बैठक में हुड्डा के आवास पर गई थी जो पार्टी हाईकमान के आदेश पर हुड्डा के निवास पर हुई थी।

Post a Comment

0 Comments