हरियाणा : ग्रामीण सफाई कर्मियों के आंदोलन को भवन निर्माण कामगार यूनियन का भी मिला साथ
यूनियन के हरियाणा प्रदेश महासचिव सुखबीर सिंह की चेतावनी, सरकार ने मांगें नहीं मानी तो सड़कों पर उतरेंगे निर्माण मजदूर
बोले स्वच्डता का नारा देने वाली सरकार में सफाई कर्मी आंदोलन पर
9 सितंबर 2019, 1:44 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। 27 अगस्त से आंदोलनरत ग्रामीण सफाई कर्मियों को अब भवन निर्माण कामगार यूनियन का भी साथ मिल गया है। भवन निर्माण कामगार यूनियन के हरियाणा प्रदेश महासचिव सुखबीर सिंह कामरेड ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए उनकी मांगों का समाधान किए जाने की मांग की है। सुखबीर कामरेड ने कहा है कि स्वच्छता का नारा देने वाली सरकार में सफाई कर्मचारी आंदोलन पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारी 27 अगस्त से हड़ताल पर हंै व 2 दिन के करनाल में अपनी मांगों को लेकर महापड़ाव के बाद आगामी 11 सितम्बर तक प्रदेश भर में हड़ताल को जारी रखने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के आंदोलन आज 13वां दिन है। सरकार के अभी तक के रुख से लगता है कि को लम्बा खिंचकर थकाना चाहती है। लेकिन ये कर्मचारी थकने वाले नही हैं। भाजपा स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत का नारा तो दे रही है लेकिन गांवों को साफ-सुथरा रखने वाले ग्रामीण कर्मचारियों से बातचीत के लिए समय नहीं है,उनकी मांगों का समाधान करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें, नही तो प्रदेश के निर्माण मजदूर कर्मियों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की मांग है कि उतर प्रदेश की तर्ज पर सफाई कर्मचारियों की सेवाएं नियमित हों,जब तक नियमित न हों तब तक 18 हजार रुपए न्यूनतम वेतन मिले। 2000 की बजाय 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की नियुक्ति हो, सफाई कर्मचारियों को सभी प्रकार के अवकाश दिए जाए और बेगार प्रथा पर रोक लगे, काम के नॉर्म तय हों ,हर माह की 7 तारीख तक वेतन मिले , बकाया वेतन व वर्दी भत्ते का तुरन्त प्रभाव से भुगतान हो। जब तक सरकार बातचीत कर कोई ठोस समाधान नहीं करती, यह आंदोलन जारी रहेगा और फिर भी सरकार समाधान नहीं करती है तो निर्माण मजदूर भी सफाई कर्मियों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।


0 Comments