हिसार में इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन की सार्थक पहल
जम्भ शक्ति फाउंडेशनके तत्वाधान म९ं शहर के पांच सौ से अधिक परिवारों ने किया इको फ्रेंडली गणेश का विसर्जन
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज । 9 सितंबर 2019, 1:17 PM
हिसार। पूरे देश में जहां इको फ्रेडली का क्रेज बढ़ रहा है, ऐसे में जम्भ शक्ति संस्था व फाइन फिट ग्रुप आॅफ कंपनी ने गणेश विसर्जन को इको फ्रेंडली बनाने की सार्थक पहल की है। इन दोनों संस्थाओं की ओर से कैमरी रोड स्थित श्री कृष्णा प्रणामी आश्रम में गाय के गोबर से निर्मित गणपति जी का विसर्जन पेड़ पौधों में किया गया। इस उत्सव में शहर के 500 से अधिक परिवारों ने भाग लिया। जम्भ शक्ति फाउंडेशन के संचालक विकास गोदारा ने बताया कि पत्थर व प्लास्टर आॅफ पेरिस की मूर्तियां जहां जलीय जीवों के लिए समस्या बनी हुई है, वहीं इनसे पानी भी प्रदूषित होता था। ऐसे में गाय के गोबर से निर्मित गणपति जी का विसर्जन पेड़-पौधों से लेकर पर्यावरण के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि संस्था का यह अभियान दूसरे त्योहारों के दौरान भी जारी रहेगा। इस अवसर पर राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन एवं केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के डायरेक्टर नरेश सेलपाड़, मेयर की धर्मपत्नी मोनिका सरदाना, समाजसेवी कमल हांडा, राह क्लब हिसार के अध्यक्ष रामअवतार वर्मा, पार्षद कविता केडिया प्रवीण केडिया, जितेंद्र जांगड़ा, मनजीत रानोलिया, सोनू, अनिल मेहला, अमन वर्मा, पर्वतारोही मनीषा पायल, हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा, सुनीता तंवर, अशोक मोनालिसा, सरदार अमरजीत खालसा, धर्मवीर बैदा आदि उपस्थित रहे। इससे पहले भजन सम्राट अनिल जांगड़ा व उनकी टीम द्वारा गणेश वंदना की गई। साथ ही दूसरी स्कूली बच्चों के द्वारा नृत्य भी पेश किया।




0 Comments