हिसार : दिव्यांग बच्चों के लिए शुरु हुआ लिविंग स्टार्स अभियान
हर दिव्यांग बच्चे में होती है कोई न कोई प्रतिभा, उसे पहचानें व प्रोत्साहन दें : सीजेएम
19 सितंबर 2019, 4:30 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए लिविंग स्टार्स नामक अभियान की शुरूआत पटेल नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से की गई। सीजेएम एवं सचिव सुरेंद्र कुमार ने स्कूल का दौरा कर हिसार के अनेक स्कूलों से आए दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रेरक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। बच्चों के लिए स्कूल में पेंटिंग, स्लोगन, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढकर भागीदारी की। विजेता छात्र-छात्राओं को इनाम के साथ सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। सीजेएम एवं सचिव सुरेंद्र कुमार ने हिसार प्रथम खंड के अनेक स्कूलों से आए दिव्यांग बच्चों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर दिव्यांग बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा विद्यमान होती है। इस प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ाने व बच्चे को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी पूरे समाज की होती है। इससे दिव्यांग बच्चों में और अधिक आत्मविश्वास पैदा होता है और वे समाज की मुख्यधारा में जुड़ते हैं। आगे चलकर वे देश के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, समानता व गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। सभी बच्चों को अपनी रिहायश के समीपवर्ती सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने का अधिकार है। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम-2016 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम मेंं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के सहयोग से दिव्यांग बच्चों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांग जिनके पास 40 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बना हुआ है वे जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से नियमानुसार छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। यह छात्रवृति कक्षा एक से दसवीं तक 400 रुपये प्रतिमाह, कक्षा पांच से आठवीं तक 500 रुपये प्रतिमाह और कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक 600 रुपये प्रतिमाह मिलती है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य रिकिकेश, जगदीश जाखड़ तथा जिला पार्षद पूनम उपस्थित रही।

0 Comments