हिसार : एकलव्य शूंटिग एकेडमी के निशानेबाजों ने मेडल झटक चमका दिया शहर का नाम
19 सितंबर 2019, 4:31 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। कुरुक्षेत्र के बीआर इंटरनेशनल स्कूल में शूटिंग गेम फेडरेशन आॅफ इंडिया के स्टेट स्कूली गेम के तहत आयोजित प्रतियोगता में कैमरी रोड स्थित एकलव्य शूंटिग एकेडमी के शूटरों ने मैडल जीत कर अपने शहर व परिजनों का नाम रोशन किया है। कोच मनोज परमार ने बताया कि शूटिंग गेम फेडरेशन आॅफ इंडिया के स्टेट स्कूली गेम अंडर 19 और अंदर 14 के शूटिंग स्कूल गेम्स 3 से 5 सितंबर कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा के सभी स्कूलों के 1500 बच्चो ने भाग लिया। जिसमें स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के बच्चो ने भी भाग लिया और पिस्तौल में नवीन ने ब्रॉन्ज माडल और नव्या ने गोल्ड मेडल जीतकर हिसार का नाम रोशन किया।


0 Comments