निसिंग : सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इसी का हिस्सा बनते हुए प्रदेश महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा, हरियाणा एवं जिला परिषद सदस्य, करनाल श्रीमती मीना चौहान ‘रायसन’ ने पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ नीलोखेड़ी विधानसभा के गोल मार्केट के अंदर पार्क से सफाई अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर श्रीमती मीना चौहान ने कहा कि हम देश को स्वच्छ बनाएंगे। गांव और शहरों की गलियों को ही नहीं, बल्कि सड़क आदि को भी साफ करें। यही नहीं हम अंदर से भी स्वच्छ बनें। यदि हमारा मन स्वच्छ होगा तो एक बार फिर देश को हम विश्व गुरू बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जहां भी जाए, वहां स्वच्छता का संदेश लेकर जाए। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन में उतारें और इसका लोगों को संदेश दें। उन्होंने प्लास्टिक को तिलांजलि देने व जल संरक्षण पर जोर दिए जाने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाएं वहां सेवा, स्वच्छता और सफाई का संदेश दें। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नीलोखेडी विधानसभा के निगदू में पत्तों से बनी कटोरियों में क्षेत्रवासियों को हलवा वितरण किया गया।




0 Comments