केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकारों ने महिलाओं को किया मजबूत : मीना चौहान
घरौंडा में आयोजित कमल शक्ति महिला सम्मलेन में बोली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री
19 सितंबर 2019, 4:51 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
निसिंग। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं करनाल जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना चौहान ने कहा है कि केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकारों ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के धरातल पर बहुत ही सराहनीय परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने मनोहर सरकार की दुर्गा शक्ति एप व महिला थाने खोलने जैसे फैसलों का भी स्वागत किया। वे यहां घरौंडा में कमल शक्ति महिला सम्मलेन के तहत संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती निर्मल बैरागी, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा महिला मोर्चा माननीय पूजा कपिल मिश्रा, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, प्रदेश महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा एवं जिला परिषद सदस्य करनाल मीना चौहान ‘रायसन’ एवं जिला करनाल के समस्त भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया ताकि हर कोई इन योजनाओं का फायदा उठा सके।

0 Comments