स्कूल टाइम में साथ पढ़ने वाले युवक ने छात्रा से दुष्कर्म कर ले ली अश्लील तस्वीरें, अब कर रहा ब्लैकमेल

16 फरवरी 2020, 5:17 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। पहले जबरन दोस्ती करने पर मजबूर किया, मना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और जब डरा-धमकाकर दोस्ती कर ली तो छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें ले ली और इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर बदमाश ने छात्रा से लाखों रूपए लूट लिए। हिसार के सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया है कि समालखा निवासी रमनदीप उसके साथ स्कूल में ही पढ़ता था। वहीं जब उसने एक कालेज में दाखिल लिया तो वह रोजाना उसका पीछा करता रहा। रमनदीप ने उससे दोस्ती करने का दबाव बनाया था। उसके मना करने पर रमनदीप ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। छात्रा ने बताया कि इस बात से डरकर उसने रमनदीप से दोस्ती कर ली थी, लेकिन रमनदीप ने अगस्त 2019 को उसे हिसार के एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं इसके बाद उसके अश्लील फोटो भी खींचे और वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने बताया कि रमनदीप ने अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे धमकी दी कि वह जहां बुलाए उसे आना होगा। उसने परिजनों को यह बात इसलिए नहीं बताई कि कहीं उसकी पढ़ाई ना छुड़वा दें। इसके बाद रमनदीप ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और रुपये भी मांगता रहा।पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments