हरियाणा : बेरोजगारी में नंबर वन पर पहुंचा हरियाणा तो स्वराज इंडिया पार्टी ने सरकार को लिया आड़े हाथ
चौंकाने वाले हैं सीएमआईई के ताजा आंकड़े, 28.7% बेरोजगारी दर से जूझ रहे हैं प्रदेश के युवा
सिर्फ दो राज्यों में है बेरोजगारी दर 20% की सीमा से ऊपर
06 सितंबर 2019, 06:47 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा में चल रही बेरोजगारी की बहस ने एक नया और चिंताजनक मोड़ ले लिया है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ रही स्वराज इंडिया ने बताया कि अगस्त महीने में बेरोजगारी में हरियाणा देश का अव्वल राज्य बन गया है। प्रतिष्ठित एजेंसी सीएमआईई (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग आॅफ इंडियन इकोनॉमी) के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि जो हरियाणा कल तक सिर्फ बड़े राज्यों की श्रेणी में नम्बर 1 था, वो अब देशभर के किसी भी राज्य की तुलना में नंबर 1 हो गया है। सीएमआईई के ताजा आंकड़ों के अनुसार जहाँ भारत का बेरोजगारी दर 8.2% है, वहीं हरियाणा में यह दर चिंताजनक रूप से बढ़कर 28.7% हो गया है। जुलाई के महीने में जहाँ हरियाणा में बेरोजगारी दर 19.5% थी, वहीं त्रिपुरा में यह दर 23.3% थी। अगस्त के नए आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा को पछाड़ते हुए हरियाणा अब देश के सभी राज्यों में नम्बर 1 हो गया है। देशभर में सिर्फ दो राज्य हरियाणा और त्रिपुरा हैं जहाँ बेरोजगारी दर 20% की सीमा से भी अधिक है। योगेंद्र यादव ने प्रदेश में बेरोजगारी की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए स्थिति को विस्फोटक बताया और मुख्यमंत्री खट्टर से इस विफलता पर सफाई देने को कहा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा ने कहा कि स्वराज इंडिया अपने चुनाव अभियान के माध्यम से लगातार बेरोजगारी के सवाल को उठा रही है और जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे मुख्यमंत्री खट्टर से उनके पाँच साल के कामकाज का हिसाब और सवालों के सीधे जवाब मांग रही है। जिस बेरोजगारी को लेकर देशभर में आज हाहाकार मचा हुआ है, उसी सवाल पर जब हरियाणा देश में अव्वल हो तो सरकार से लेकर विपक्ष तक सबने चुप्पी साधी हुई है। इसलिए हम कहते हैं कि हरियाणा में आज "निक्कमी सरकार, विपक्ष बेकार" है।
बेशर्मी से पीठ थपथपा रही सरकार : अनुपम
स्वराज इंडिया उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है, वो बेशर्मी से आज अपनी ही पीठ थपथपा रही है। यहाँ तक कि हरियाणा की जनता के पैसों से ही जनता को गुमराह करने के लिए आये दिन अखबारों में इश्तहार निकाला जा रहा है।
ताजा आंकड़ों को झुठलाने के लिए अखबारों में कब इश्तहार निकलवाएंगे सीएम : योगेंद्र यादव
जनसरोकार यात्रा कर रहे योगेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बेरोजगारी के मुद्दे पर खुली बहस का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा है कि इन नए विस्फोटक आंकड़ों को झुठलाने के लिए खट्टर सरकार अब किस दिन अखबारों में पूरे पन्ने के इश्तहार निकलवायेगी। 09 सितंबर को स्वराज इंडिया की जनसरोकार यात्रा का समापन मुख्यमंत्री के शहर करनाल में होगा जहाँ श्री खट्टर बेरोजगारी से संबंधित योगेंद्र यादव के सवालों के जवाब और अपनी सरकार के कामकाज का हिसाब दे सकते हैं।

0 Comments