हिसार : सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को किसकी शव यात्रा बता रही है हिसार कांग्रेस, पढें पूरी रिपोर्ट
3 सितंबर 2019, 1:31 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है। आज हिसार के कांग्रेसी कार्यकर्ता इस जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में सड़कों पर उतर आए तथा शहर से सैकड़ों पेड़-पौधे काटने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व चेयरमैन भुपेन्द्र गंगवा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अशवनी शर्मा ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अशवनी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा से 2 दिन पहले शहर एवं अन्य क्षेत्रों में हरे भरे व बेजुबान पेड़-पौधों की हत्या कर खट्टर सरकार ने प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर जघन्य अपराध किया है। जन आशीर्वाद यात्रा कड़ें शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि पेड़ पौधों की शव यात्रा है। और कहा कि एक और जहां कई संस्थाएं एवं प्रकति के प्रेमी शहर को हरा भरा करने में लगे हुए है वही मात्र 2 से 3 घण्टे की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए खट्टर सरकार शहर को उजाड़ने में लगी हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुपेन्द्र गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों कतई सहन नही किया जाएगा। सरकार विकास की बात करके प्रदेश को विनाश की और धकेल रही है सरकार की जन विरोधी नीतियों की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है एवं हम जनता के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती से तैयार है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को एडवोकेट सन्दीप वशिष्ट जिलाध्यक्ष लीगल सेल, भीम सिंह महेशवाल चेयरमैन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलराज सभरवाल उकलाना, अमर गुप्ता व अन्यों ने अपना सम्बोधन किया। इस अवसर पर धर्मबीर लोहान,कृष्ण नेन कठळवउ जिलाध्यक्ष,मोतीलाल जांगड़ा प्रदेश पर्यावरण सचिव,लीलू राम चौहान प्रदेश महासचिव, स्नेहलता नीम्बल शहरी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,संतोष जून महिला कांग्रेस नेता, अशोक कुमार कार्यालय सचिव जिला कांग्रेस मुख्यालय,सुनील सभरवाल जिलाध्यक्ष आई टी, सेल, राकेश तंवर विधनसभा अध्य्क्ष,सुनील कुमार लोरा,मंजू रानी,शंकर गहलोत,मास्टर रणबीर बिड़लान, रामगोपाल यादव, कुसुम देवी,किरण,भतेरी देवी,अनिता सुथार,पुलकित ठकराल,रामचन्द्र,कपूर सिंह, जितेंद्र,दीपक कठळवउ मिलकपुर,रामफल नागर,हरि किशन शर्मा, जयबीर दहिया,सतबीर भादू प्रधान,धर्मपाल,अजय सभरवाल,अमरदीप जास्ट,विनोद मंगाली,रवी बाडो पट्टी,जगदीश बालसमंद,हरि किशन शर्मा,सोनू बरवाला,दीपक मिलकपुर कठळवउ,सुरेन्द्र लखेरा,भारत कुमार,अजय,सोनू भाटीवाल,राजबीर सिंह पातड़,जयबीर दहिया, जितेंद्र मंडी सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 Comments