दिग्विजय बोले, इस अहंकार को चलता करने की तैयारी में है हरियाणा की जनता
जनता को धमकाने व गर्दन काटने वाले नहीं, गले लगाने वाले दुष्यंत को कमान देगी जनता
बोले, सरकार आने पर प्रदेश के युवाओं का भविष्य करेंगे सुरक्षित व सुनहरा
13 सितंबर 2019, 12:23 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि फरसा दिखाकर डराने वाले मुख्यमंत्री की पार्टी का खून-खराबे करने का पुराना इतिहास रहा है, चाहे धर्म-मजहब हो या जात-पात या फिर हरियाणा में आंदोलरत 80 लोगों की सरेआम गोलियां मारना। भाजपा ने हमेशा खून-खराबा ही किया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पार्षद का चुनाव लड़ने का भी अनुभव ना हो और उसे प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो वह जनता का सिर काटने की ही बात करेगा। दिग्विजय ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भरे मंच से एक भाजपा एवं ब्राह्मण नेता का सिर काटने की धमकी दी, यह भगवान परशुराम का अपमान है और ये खट्टर के अंहकार को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में इस अंहकार को जनता चलता करने की तैयारी में है।दिग्विजय ने कहा कि खट्टर साहब भरे मंच पर भगवान परशुराम का अपमान कर रहे है तो कभी फरीयाद लेकर गए बुजुर्ग दंपति और सेल्फी लेने पर युवक को धमकाते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब उनके अहम को दिखाता है। वहीं उन्होंने कहा कि 75 पार का नारा देने वाले मुख्यमंत्री ने 40 एसडीओ अकेले गुजरात के लगाने के लिए जोर दे रही है जो कि इनकी हरियाणा के पढ़े-लिखे युवाओं के प्रति विरोधी होने का प्रमाण हैं।
हरियाणा के पीएचडी को चपरासी तो गुजरात के युवाओं को लगा डाला एसडीओ
दिग्विजय ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार पीएचडी किए हुए हरियाणा के युवाओं को चतुर्थ श्रेणी के पद पर लगाया जाता है वहीं एसडीओ के पद पर गुजरात के युवाओं को बैठाने की ओर काम कर रही है। दिग्विजय ने कहा कि किसानों को खत्म करने का भाजपा ने रोडमैप तैयार कर लिया है यदि गलती से इस बार भी भाजपा की सरकार बना दी तो किसान की फसलों पर और अधिक कर लगाने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि आज दुष्यंत चौटाला जैसे पढ़े-लिखे सभ्य राजनीति करने वाले और जनता को गले लगाने वाले नेतृत्व की जरूरत है ना कि खट्टर जैसे अहंकारी सीएम की।
जन सम्मान दिवस का भी दिया न्यौता
आज दिग्वजय सिंह चौटाला जींद जिले के जुलाना हलके के दर्जनों गांवों का दौर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 22 सितंबर को रोहतक में होने वाले ताऊ के "जन सम्मान दिवस" समारोह का ग्रामीणों को न्यौता दिया। वहीं दौरे के दौरान गांव पोकरी खेडी में दिग्विजय की मौजूदगी में रामफल ढुल के नेतृत्व में सुरेंद्र ढुल, दीपक ढचल, कुलदीप ढुल, विकास ढुल, सुरेंद्र ढुल सहित सैकडों साथियों ने कांग्रेस को छोड़कर जजपा में आस्था व्यक्त की।



0 Comments