स्वर्णकारों ने सीखा, कैसे करें सोने की सही पहचान



स्वर्णकारों ने सीखा, कैसे करें सोने की सही पहचान 
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन 


3 सितंबर 2019, 9:06 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। आज के भौतिक वाद के युग मे धातु की सही पहचान अति आवश्यक है। आमचलन में सोना सबसे उपयुक्त धातु है और आजकल नकली और असली की पहचान के साथ साथ सोने का सही मूल्यांकन भी बहुत जरूरी हो गया है। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व शिविर के आयोजक सजन लावट ने भारत सरकार के  एम एस एम ई विभाग द्वारा रजिस्टर्ड संस्था द्वारा स्थानीय राजपूत धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित प्रशिक्षुओं से यह बात कही। इससे पूर्व सभी उपस्थित जनों का स्वागत अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह ने किया।  इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए लावट ने कहा कि अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ द्वारा स्वर्णकार मूल्यांकन कैम्प का आयोजन प्रत्येक राज्य में और उसके बाद अगर जरूरी हुआ तो जिला स्तर पर आयोजित किये जाएंगे ताकि इस सोने का व्यापार करने वाले नवयुवकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लावट में कहा कि आजकल नकली सोने का काफी चलन बढ़ गया है इस लिहाज से भी इस प्रकार के शिविरों की आवश्यकता बढ़ गई है। इस अवसर पर संस्था की तरफ से इस कार्य मे विशेष रूप से पारंगत चेन्नई से सोमिथा उपस्थित रही जिन्होंने आये हुए पंजीकृत युवाओं को सोने के सही मूल्यांकन के तौर तरीके बताए। सोमिथा ने बताया कि सोने का व्यवसाय करने वाले को इसकी पहचान होनी अतिआवश्यक है क्यों कि इसके अभाव में उन्हें अपने व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था का मकसद आम स्वर्णकार को हर तरह से प्रशिक्षित करने का है। पहले दिन कुल 62 लोगो को प्रशिक्षित किया गया और उनमें से 30 लोगो को उद्योग आधार पर पंजीकृत भी किया गया जिन्हें आने वाले दिनों में इसकी और गहनता से ट्रेनिंग दी जाएगी। सोमिथा ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर रविवार को भी दोपहर तक चलेगा और जो भी इस मे आया है पूर्ण तया संतुष्ट होकर गया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के साथ साथ हरियाणा स्वर्णकार संघ और स्वर्णकार संघ हिसार का भी विशेष तौर पर आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन निश्चित रुप से आम स्वर्णकार को लाभ पहुंचाएंगे। वहीं शिविर के दूसरे दिन लगभग 70 स्वर्णकारों ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्हें नकली सोने या कम शुद्धता वाले जेवरों की पहचान करने के बारे बड़े विस्तार से जानकारी दी गई । इन 70 प्रतिभागियों को भारत सरकार के विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। सोमिथा ने कहा कि आज के तकनीकी युग मे नकली सोने व मिलावटी सोने का चलन काफी बढ़ गया है इससे कई बार सोने के कारोबारियों और हस्तकारो को काफी नुकसान सहन करना पड़ता है। शिविर के सम्पन्न होने पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने स्वर्णकार संघ हरियाणा के साथ साथ हिसार के पदाधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जयपाल लाम्बा,  रामनिवास रोडा, विजय सोनी बिट्टू, नारायण सोनी, प्रिंस सोनी, सरदार गुरदीप सिंह चड्डा, राज कुमार लाम्बा, जोगिंदर वर्मा, राज कुमार भूम, राज कुमार बबर,  भारत सोनी, नरेश सोनी , ओमप्रकाश सोनी, तारा चंद सोनी, हिरा लाल, मोहन कुमार रवि वर्मा सहित काफी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।


भविष्य में जिला स्तर पर आयोजित होंगे स्वर्णकार ट्रेनिंग कैंप 
इस अवसर पर सजन लावट ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई बार हमारे स्वर्णकार भाइयों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसी को लेकर इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जा रहे हंै। लावट ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से जहां स्वर्णकार व सोने के कारोबारी इसकी जानकारी के होते नुकसान से बचेंगे वहीं आज के युवा इस बारे प्रशिक्षण प्राप्त करके उन बड़े संस्थानो में रोजगार भी पा सकेंगे जो या तो सोने का बड़ा कारोबार करते हंै या वे वितीय संस्थान सोने के बदले लोन देने का काम करते हंै। उन्होंने कहा कि अभी तो ये शिविर राज्य स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं, भविष्य में इनका आयोजन जिला स्तर पर भी किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments