5 सितंबर को रतिया पहुंचेगी सीएम की जन आशीर्वाद रथ यात्रा, भाजपा नेता रतन बड़गुजर के नेतृत्व में होगा भव्य स्वागत
3 सितंबर 2019, 9:26 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
रतिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद रथ यात्रा 5 सितंबर को सांय करीब 5 बजे रतिया विधानसभा पहुंचेगी। रतिया के टोहाना रोड स्थित टैक्सी स्टेंड पर भाजपा नेता रतन कुमार बड़गुजर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। यहां मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा नेता रतन कुमार बड़गुजर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद रथ यात्रा के भव्य स्वागत के लिए पूरे हल्का वासियों को निमंत्रण दिया है। वे गांव-गांव जाकर जनसभाएं कर रहे हैं तथा सीएम की जन आशीर्वाद रथ यात्रा के स्वागत में पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता रतन बड़गुजर को भरपूर जनसमर्थन भी मिल रहा है। जगह-जगह लोग फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत कर रहे हैं। भाजपा नेता रतन कुमार बड़गुजर अब तक रतिया विधानसभा क्षेत्र के गाँव लाली, लालवास, क्लोथा, मढ़, अजीत नगर,अलीका, अहरंवा, फूंला, भरपूर, मिराणा, रतनगढ़, बाहमणवाला, नंगल, भुथन,नागपुर ,खून्ङन, मढ, बीराबदी, रत्ता खेड़ा आदि गाँवों में जनसंपर्क कर 5 सितंबर की सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा में पहुंचने का न्यौता दे चुके हैं।



0 Comments