प्रख्यात दंत विशेषज्ञ डॉ. इंद्रजीत से जानिए मुंह से संबंधित बीमारियों से बचने के रामबाण उपाय
12 सितंबर 2019, 11:42 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़/हिसार। मुंह से संबंधित बीमारियों से बचाव हेतू हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में 9 सितंबर से ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन की शुरुआत की है जिसके तहत लोगों को मुंह से संबंधित रोगों के साथ-साथ उससे बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। मुंह से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए हमने प्रदेश के प्रख्यात दंत विशेषज्ञ व हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ इंद्रजीत यादव से बातचीत की। यदि आप भी मुंह व दांतों से संबंधित बीमारियों से परेशान हैं तो आपके लिए यह जानकारी आपके बेहद ही जरूरी है। डॉ यादव ने बताया कि ओरल हेल्थ पखवाड़ा पहले सितंबर माह में 2 सप्ताह के लिए होता था लेकिन इस बार हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के आग्रह पर एसीएस हेल्थ राजीव अरोड़ा ने ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन कम से कम महीने तक चलाए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।
यह हैं दांतों की बीमारियों से बचने के उपाय
1.सुबह शाम दिन में दो बार ब्रश करें
2.बीड़ी सिगरेट पान तंबाकू का सेवन ना करें
3.चिपचिपी और मीठी चीजें जैसे चॉकलेट बर्गर पिज्जा टॉफी वगैरा का सेवन ना करें
4.खाने में सलाद का सेवन करें जैसे गाजर मूली खीरा इत्यादि
5.रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें
6.हर 6 महीने में अपने मुंह और दांतो की जांच डेंटल सर्जन के द्वारा जरूर कराएं
हरियाणा के 55 फीसद लोग ओरल हेल्थ के प्रति नहीं जागरूक
डा. इंद्रजीत यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरु किए गए इस सघन ओरल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम में हरियाणा के सभी डेंटल सर्जन भाग ले रहे हैं और लोगों को ओरल हेल्थ ,दांतो से संबंधित बीमारियां ओरल कैंसर के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डॉ यादव ने बताया कि हरियाणा के 30 से 55% लोग अपनी ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक नहीं होते हैं हमें उन सब लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि भारत में सबसे ज्यादा मुंह के कैंसर के मरीज पाए जाते हैं लेकिन फिर भी लोग ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक नहीं है यह एक चिंता का विषय है। हमें लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है ताकि मुंह के कैंसर और दांतो से संबंधित बीमारियों से बचा जा सके।
प्रेगनेंसी में भी ओरल हेल्थ पर पड़ता है विपरित असर
डा. इंद्रजीत के मुताबिक ओरल हेल्थ और सामान्य स्वास्थ्य में सीधा-सीधा संबंध होता है अगर ओरल हेल्थ अच्छी है तो उसका सामान्य स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल चेंजेज होते हैं जिसके कारण ओरल हेल्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस अवस्था में गर्भवती महिलाओं को ओरल हेल्थ के प्रति ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है ताकि ओरल हेल्थ को सही से बना के रख सकें। इसी संदर्भ में इस कैंपेन के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 सितंबर को सभी जगह ओरल हेल्थ के प्रति गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया।

0 Comments