हरियाणा : कार रैलियां निकाल ओरल हेल्थ व ओरल कैंसर से बचाव बारे जागरूक कर रहा सेहत महकमा


हरियाणा : कार रैलियां निकाल ओरल हेल्थ व ओरल कैंसर से बचाव बारे जागरूक कर रहा सेहत महकमा 


सघन ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान के तहत प्रदेशभर में निकाली जा रही हैं कार रैलियां

हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ इंद्रजीत यादव ने दी जानकारी 




12 सितंबर 2019, 11:59 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरु किए गए सघन ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान के तहत प्रदेशभर में कार रैलियां निकालकर लोगों को ओरल हेल्थ, मुंह व दांतों से संबंधित बीमारियों व ओरल कैंसर से बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरियाणा के विभिन्न जिलों जैसे हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत व पलवल में कार रैली निकालकर लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक किया गया है। इस दौरान लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन के पहले चरण में कम्युनिटी लीडर्स जैसे सरपंच, पंच,जिला पार्षद, म्युनिसिपल कमेटी मेंबर, चेयरमैन इत्यादि को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा के सभी डेंटल सर्जन अपने एरिया के सभी कम्युनिटी  लीडर्स को बुलाकर ओरल हेल्थ के प्रति  जागरूक कर रहे हैं ताकि कम्युनिटी लीडर्स यह मैसेज समाज में आगे लेकर जाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक किया जा सके। कम्युनिटी लीडर्स  को यह बताया जा रहा है कि पीएचसी लेवल पर भी दांतों की प्रमुख बीमारियों के इलाज के साथ-साथ पीएचसी स्तर पर ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे डेंटल सर्जन द्वारा दी जा रही इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।


हरियाणा के 55 फीसद लोग ओरल हेल्थ के प्रति नहीं जागरूक 
डा. इंद्रजीत यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरु किए गए इस सघन ओरल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम में हरियाणा के सभी डेंटल सर्जन भाग ले रहे हैं और लोगों को ओरल हेल्थ ,दांतो से संबंधित बीमारियां ओरल कैंसर के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डॉ यादव ने बताया कि हरियाणा के 30 से 55% लोग अपनी ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक नहीं होते हैं हमें उन सब लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि भारत में सबसे ज्यादा मुंह के कैंसर के मरीज पाए जाते हैं लेकिन फिर भी लोग ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक नहीं है यह एक चिंता का विषय है। हमें लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना है ताकि मुंह के कैंसर और दांतो से संबंधित बीमारियों से बचा जा सके।



प्रेगनेंसी में भी ओरल हेल्थ पर पड़ता है विपरित असर 
डा. इंद्रजीत के मुताबिक ओरल हेल्थ और सामान्य स्वास्थ्य में सीधा-सीधा संबंध होता है अगर ओरल हेल्थ अच्छी है तो उसका सामान्य स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल चेंजेज होते हैं जिसके कारण ओरल हेल्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस अवस्था में गर्भवती महिलाओं को ओरल हेल्थ के प्रति ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है ताकि ओरल हेल्थ को सही से बना के रख सकें। इसी संदर्भ में इस कैंपेन के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 सितंबर को सभी जगह ओरल हेल्थ के प्रति गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया गया।


यह हैं दांतों की बीमारियों से बचने के उपाय 
1.सुबह शाम दिन में दो बार ब्रश करें
2.बीड़ी सिगरेट पान तंबाकू का सेवन ना करें .
3.चिपचिपी और मीठी चीजें जैसे चॉकलेट बर्गर पिज्जा टॉफी वगैरा का सेवन ना करें .
4.खाने में सलाद का सेवन करें जैसे गाजर मूली खीरा इत्यादि
5.रात को सोने से पहले ब्रश  जरूर करें .
6.हर 6 महीने में अपने मुंह और दांतो की जांच डेंटल सर्जन के द्वारा जरूर कराएं .







Post a Comment

0 Comments