हरियाणा महाभारत-2019 : सिरसा में अब तक 9 तो रानियां में 5 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे


सिरसा में अब तक 9 तो रानियां में 5 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे 












हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि वीरवार को जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कल वीरवार को 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें सिरसा विधानसभा में 8, रानियां विधानसभा में 4, कालांवाली विधानसभा में 2, ऐलनाबाद विधानसभा में 4, डबवाली विधानसभा में 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होने कहा कि 4 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहेगा। उम्मीदवार प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करवा सकते हैं, 3 बजे के उपरांत किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। 45-सिरसा के रिटर्निंग अधिकारी जयवीर यादव के समक्ष 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें आजाद उम्मीदवार गुरमीत सिंह, बहुजन समाज पार्टी से फूल चंद, जननायक जनता पार्टी से राजेंद्र गनेरीवाला, जननायक जनता पार्टी से रोहित, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार रातुसरिया, आजाद उम्मीदवार हरनेक सिंह, सर्वहित पार्टी से अशोक लांबा, आजाद उम्मीदवार राजबाला शामिल हैं। इसी प्रकार 43-डबवाली विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग आॅफिसर विनेश कुमार के समक्ष 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें आजाद उम्मीदवार संजीव कुमार, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आदित्य, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार सीताराम शामिल हैं, 42-कालांवाली में रिटर्निंग अधिकारी निर्मल नागर के समक्ष 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह देसूजोधा, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार करनैल सिंह शामिल हैं, 44-रानियां में रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र कुमार के समक्ष 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें भारतीय जनता पार्टी से रामचंद्र कंबोज, भारतीय जनता पार्टी से सुनीता, बहुजन समाज पार्टी से दयाराम, आजाद उम्मीदवार जसविंद्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा 46-ऐलनाबाद में रिटर्निंग अधिकारी संयम गर्ग के समक्ष 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय सिंह, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार कांता सिंह, बहुजन समाज पार्टी से रविंद्र कुमार, आजाद उम्मीदवार दलबीर सिंह शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments