रानियां : भाजपा उम्मीदवार रामचंद कम्बोज ने नामांकन में दिखाया दम, समर्थन में उमड़ी भीड़

रानियां : भाजपा उम्मीदवार रामचंद कम्बोज ने नामांकन में दिखाया दम, समर्थन में उमड़ी भीड़



4 अक्तूबर 2019, 11:35 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा/रानियां। भाजपा उम्मीदवार रामचंद कम्बोज ने कल अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन से पूर्व रामचंद कम्बोज ने इलाके में जलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन किया जिसमें उमड़े जनसैलाब को देख विरोधियों की नींद उड़ गई। इस अवसर पर रामचंद कम्बोज ने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का ही कमाल है कि प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर रायसिंहनगर विधायक बलबीर सिंह लूथरा, डा वेद बैनीवाल, राधेश्याम खुराना, बुधराम शर्मा,पवन गोयल, शीशपाल कम्बोज, रिछपाल सिंह, विमला सिवर, पारूल ढ़ाका, बंसीलाल, गोपाल कम्बोज, बलवान जांगड़ा रजनीश खन्ना, लखाराम चामल, अमरीक सिंह राई, जसवंत कम्बोज, सुनीता कम्बोज,दर्शन सिंह, राजेंद्र कम्बोज, भगवान सिंह, मानसिंह लवली, लाभचंद कम्बोज, कश्मीर चंद कम्बोज,मदनलाल कम्बोज, लालचंद कम्बोज, मास्टर हरबंस लाल, दयाराम सरपंच समेत भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments