हरियाणा महाभारत-2019 : 90 सीटों पर 1846 उम्मीदवार मैदान में, अंतिम दिन 1263 ने भरा नामांकन, जानें कहां-कितने नामांकन


हरियाणा महाभारत-2019 : 90 सीटों पर 1846 उम्मीदवार मैदान में, अंतिम दिन 1263 ने भरा नामांकन, जानें कहां-कितने नामांकन

आज होगी नामांकन की जांच
7 तक वापिस ले सकते हैं नाम


4 अक्तूबर 2019, 11:29 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन।संदीप कम्बोज
चंडीगढ़।हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों से 1263 नामांकन पत्र भरे गए हैं। पांच दिन चली नामांकन प्रक्रिया में 90 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1846 नामांकन पत्र भरे गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच कल  5 अक्तूबर को की जाएगी और 7 अक्तूबर तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं।

रोहतक की 4 सीटों पर भिडे़ंगे 90 उम्मीदवार
हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने  बताया कि जिला रोहतक में अंतिम दिन 62 नामांकन पत्र दाखिल हुए और आज तक कुल 90 नामांकन आए हैं। जिले के महम विधानसभा क्षेत्र से आज 24 और कुल 33 नामांकन भरे गए हैं। गढी सांपला कलोई विधानसभा क्षेत्र से आज 10 और कुल 18, रोहतक विधानसभा क्षेत्र से आज 17 और कुल 20, कलानौर हलके से आज 11 और कुल 19 नामांकन दाखिल किए गए।

महेंद्रगढ़ में 72 उम्मीदवार मैदान में
महेंद्रगढ़ जिला में अंतिम दिन 34 नामांकन पत्र दाखिल हुए और आज तक कुल 72 नामांकन भरे गए हैं। अटेली विधानसभा से आज 14 और कुल 19, महेन्द्रगढ विधानसभा से आज 10 और कुल 25, नारनौल विधानसभा से आज 5 और कुल 17 तथा नांगल चैधरी विधानसभा से आज 5 और 11 नामांकन दाखिल किए गए।

भिवानी में 72 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
 भिवानी जिले में आज 84 और कुल 116 नामांकन भरे गए हैं। लोहारू विधानसभा क्षेत्र से आज 13 और कुल 25, भिवानी विधानसभा क्षेत्र से आज 18 और कुल 25, तोशाम विधानसभा क्षेत्र से आज 30 और कुल 38 तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से आज 23 और कुल 28 नामांकन भरे गए हैं।

गुरुग्राम में कुल 85 उम्मीद्वार
 जिला गुरूग्राम में अंतिम दिन 58 और कुल 85 नामांकन भरे गए हैं। जिले की पटौदी विधानसभा क्षेत्र से आज 14 और कुल 21, बादशाहपुर विधानसभा से आज 12 और कुल 19, गुरूग्राम विधानसभा से आज 19 और कुल 27 तथा सोहना विधानसभा से आज 13 और कुल 18 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार, पलवल जिला में आज 44 और कुल 61 नामांकन भरे गए हैं, जिसमें हथीन विधानसभा से आज 14 और कुल 22, होडल विधानसभा से आज 14 और कुल 19 तथा पलवल विधानसभा से आज 16 और कुल 20 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

मेवात में 66 नामांकन
 मेवात जिला में आखिरी दिन 52 और कुल 66 नामांकन भरे गए हैं। नूह विधानसभा से आज 14 और कुल 24, फिरोजपुर झिरका से आज 19 और कुल 21, पुन्हाना विधानसभा से आज 19 और कुल 21 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार, पंचकूला जिले में अंतिम दिन 32 और कुल 41 नामांकन दाखिल हुए हैं। जिले की कालका विधानसभा से आज 15 और कुल 20, पंचकूला विधानसभा से आज 17 और कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

फरीदाबाद में 94 नामांकन
जिला फरीदाबाद में अंतिम दिन 55 और कुल 94 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिले की पृथला विधानसभा से आज 9 और कुल 17, बडखल विधान सभा से आज 4 और कुल 13, फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा से आज 11 और कुल 21, बल्लभगढ विधानसभा से आज 10 और कुल 15, तिगांव विधानसभा से आज 11 और कुल 15 तथा फरीदाबाद विधानसभा से आज 10 और कुल 13 नामांकन भरे गए हैं। इ


जींद में 72 उम्मीदवार मैदान में
 जीन्द जिले में आज 74 और कुल 113 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की जुलाना विधानसभा क्षेत्र से आज 13 और कुल 22, सफीदों विधानसभा क्षेत्र से आज 12 और कुल 20, जीन्द विधानसभा से आज 18 और कुल 27, उचाना कलां विधानसभा से आज 15 और कुल 26 तथा नरवाना विधानसभा से आज 16 और कुल 18 नामांकन दाखिल किए हैं।

अम्बाला
अम्बाला आखिरी दिन 55 और कुल 76 नामांकन भरे गए हैं। जिला की नारायणगढ विधानसभा से आज 23 और कुल 31, अम्बाला सिटी विधानसभा से आज 9 और कुल 18, अंबाला कैंट विधानसभा से आज 16 और कुल 16 तथा मुलाना विधानसभा से आज 7 और कुल 11 नामांकन दाखिल हुए हैं।

कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र जिले में अंतिम दिन 43 और कुल 67 नामांकन भरे गए हैं। लाडवा विधानसभा से आज 5 और कुल 14, शाहबाद विधानसभा से आज 8 और कुल 12, थानेसर  विधानसभा से आज 13 और कुल 21 तथा पेहवा विधानसभा से नामांकन दाखिल किए गए हैं।

पानीपत
पानीपत जिले में आज 43 और 63 नामांकन भरे गए हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा से आज 12 और कुल 24, इसराना विधानसभा से आज 9 और कुल 13, पानीपत शहरी विधानसभा से आज 12 और कुल 13 व समालखा विधानसभा से आज 10 और कुल 13 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

रेवाडी़
जिला रेवाड़ी में आखिरी दिन 42 और कुल 63 नामांकन भरे गए हैं। जिला की बावल विधानसभा क्षेत्र से आज 12 और कुल 17, कोसली विधानसभा से आज 13 और कुल 22 तथा रेवाडी विधानसभा से आज 17 और कुल 24 नामांकन दाखिल हुए हैं।

फतेहाबाद
फतेहाबाद जिले में आखिरी दिन 57 और कुल 75 नामांकन भरे गए हैं। टोहाना विधानसभा से आज 22 और कुल 27, रतिया विधानसभा से आज 15 और कुल 21 तथा फतेहाबाद विधानसभा से आज 20 और कुल 27 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

हिसार
हिसार जिला में अंतिम दिन 107 और कुल 167 नामांकन पत्र भरे गए हैं। हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा से आज 11 और कुल 17, उकलाना विधानसभा से आज 13 और कुल 20, नारनौंद विधानसभा से आज 18 और कुल 30, हांसी विधानसभा से आज 18 और कुल 33, बरवाला विधानसभा से आज 19 और कुल 23, हिसार विधानसभा से आज 17 और कुल 25 तथा नलवा विधानसभा से आज 11 और कुल 19 नामांकन भरे गए हैं।

कैथल
 जिला कैथल में आखिरी दिन 58 और कुल 82 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की गुहला विधानसभा से आज 15 और कुल 18, कलायत विधानसभा से आज 13 और कुल 22, कैथल विधानसभा से आज 17 और कुल 23 तथा पुण्डरी विधानसभा से आज 13 और कुल 19 नामांकन भरे गए हैं।

झज्जर
जिला झज्जर में अंतिम दिन 67 और कुल 95 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की बहादुरगढ विधानसभा क्षेत्र से आज 15 और कुल 25, बादली विधानसभा क्षेत्र से आज 17 और कुल 23, झज्जर विधानसभा से आज 11 और कुल 14 तथा बेरी विधानसभा से आज 24 और कुल 33 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

चरखी दादरी
 चरखी दादरी जिले में अंतिम दिन 25 और कुल 38 नामांकन भरे गए हैं। जिले की बाढडा विधानसभा से आज 10 और कुल 18 तथा चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र से आज 15 और कुल 20 नामांकन पत्र भरे गए हैं।

सोनीपत
सोनीपत जिले में आखिरी दिन 78 और कुल 105 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की गन्नौर विधानसभा से आज 11 और कुल 13, राई विधानसभा क्षेत्र से आज 18 और कुल 25, खरखौदा विधानसभा से आज 10 और कुल 15, सोनीपत विधानसभा से आज 14 और कुल 21, गोहाना विधानसभा से आज 12 और कुल 17 तथा बरौदा विधानसभा से आज 13 और कुल 14 नामांकन भरे गए हैं।

करनाल
 करनाल जिले में अंतिम दिन 69 और  कुल 98 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से 15 और कुल 21, इन्द्री विधानसभा क्षेत्र से आज 10 और कुल 15, करनाल विधानसभा से 14 और कुल 20, घरौंडा विधानसभा से आज 17 और कुल 20 तथा असंध विधानसभा क्षेत्र से आज 13 और कुल 22 नांमाकन दाखिल किए गए हैं।

यमुनानगर
 यमुनानगर जिले में आखिरी दिन 42 और तक कुल 76 नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिले की सढौरा विधानसभा से 11 और कुल 24, जगाधरी विधानसभा से 12 और कुल 22, यमुनानगर विधानसभा से 6 और कुल 13 तथा रादौर विधानसभा से 13 और कुल 17 नामांकन पत्र भरे गए हैं।

सिरसा
 सिरसा जिले में अंतिम दिन 82 नामांकन पत्र भरे गए हैं और अब तक कुल 103 नामांकन भरे गए हैं। जिले की कालांवाली विधानसभा से आज 13 और कुल 15, डबवाली विधानसभा से आज 14 और कुल 17, रानिया विधानसभा से 22 और कुल 26, सिरसा विधानसभा से 18 और कुल 26 तथा ऐलनाबाद विधानसभा से 15 और  कुल 19 नामांकन पत्र भरे गए हैं।

Post a Comment

0 Comments