सिरसा से बड़ी खबर : भाजपा से टिकट कटने पर आजाद चुनाव लड़ेंगे गोकुल सेतिया, समर्थन में आई इनेलो
4 अक्तूबर 2019,12: 32 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। भाजपा से दिग्गज नेताओं के टिकट कटने पर कोई अन्य दलों में शामिल हो गए हैं तो कोई आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं। सिरसा विधानसभा में भाजपा के दिग्गज नेता गोकुल सेतिया का टिकट कटने पर अब उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बड़ी बात यह है कि गोकुल सेतिया के समर्थन में इनेलो भी खुलकर आ गई है। माना जा रहा है कि इनेलो सिरसा सीट पर अपना उम्मीदवार न उतारकर गोकुल सेतिया को समर्थन करेगी। आज सुबह गोकुल सेतिया के पिता राहुल सेतिया इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला से मिले। इस अवसर पर ओम प्रकाश चौटाला ने उन्हें पार्टी की तरफ से खुला समर्थन देते हुए चुनाव में पूरी तरह से मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर कालांवाली से इनेलो के यूथ हल्का प्रधान भगवान दास रंधावा व कोटली से जिला पार्षद चानन राम चित्रा भी मौजूद रहे।
![]() |
सिरसा। इनेलो नेता व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से बातचीत करते गोकुल सेतिया के पिता राहुल सेतिया |

0 Comments