सिरसा : रणजीत चौटाला का इनेलो में शामिल होने से इंकार, बोले ऐसा कुछ नहीं है, बड़े भाई का आशीर्वाद लेने गया था


रणजीत चौटाला का इनेलो में शामिल होने से इंकार, बोले ऐसा कुछ नहीं है, बड़े भाई का आशीर्वाद लेने गया था 

    इनेलो नहीं आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ूंगा चुनाव 



4 अक्तूबर 2019, 1:08 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने की चर्चाओं को चौधरी रणजीत सिंह ने कोरी अफवाह करार दिया है। इनेलो द्वारा अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किए जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है वे न ही तो इनेलो में शामिल हुए हैं और न ही इनेलो से चुनाव लडेंÞगे। वे चुनाव जरूर लड़ेंगे लेकिन आजाद उम्मीदवार के तौर पर। उन्होंने कहा कि आज  सुबह मैंअपने बड़े भाई चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का आशीर्वाद लेने गया था। वे मेरे बड़े भाई हैं। किसी ने वहां की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसा कुछ नहीं है कि मैं इनेलो में शामिल हो रहा हूं। रणजीत सिंह ने कहा कि काग्रेस से टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। कुछ देर बाद इनेलो के इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। बता दें कि कि पारिवारिक विवाद के बाद रणजीत सिंह इनेलो से अलग होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से चुनाव लड़ते रहे हैं। कांग्रेस की पहली सूची में रानियां विधानसभा से रणजीत का टिकट काटकर विनीत काम्बोज को दे दिया गया था। इस पर रणजीत सिंह ने सीधे-सीधे तंवर पर टिकट कटवाने का आरोप लगाया था और कहा था कि सिरसा जिले की सभी विधानसभा में हार का सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments