करें कुछ हट के ताकि दुनिया करे सलाम : पौधारोपण से यादगार बन गया इस हरियाणवी लेखक का जन्मदिन

करें कुछ हट के ताकि दुनिया करे सलाम : पौधारोपण से यादगार बन गया इस हरियाणवी लेखक का जन्मदिन 


4 अक्तूबर 2019, 7:49 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
करनाल। कुछ लोग जीवन में ऐसा काम कर जाते हैं कि वे ताउम्र जमाने के लिए नाजीर बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही अद्भुत कर दिखाया है कस्बा निसिंग स्थित सीएचसी में तैनात इस युवा कर्मचारी गुलशन मीत ने। एक तरफ जहां लोग अपने जन्मदिन पर नशों व शराब की पार्टी कर फिजुलखर्ची करते हैं वहीं इस शख्स द्वारा मनाए गए जन्मदिन के इस अद्भुत अंदाज ने आज हर किसी को चौंका दिया है। इस युवा कर्मचारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है जिससे न केवल यह लम्हे यादगार बन गए बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी। केवल पौधारोपण ही नहीं इन्होंने इन पौधों की तब तक सार संभाल का भी संकल्प लिया है जब तक यह बड़े नहीं हो जाते। इस अवसर पर गुलशन मीत ने स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर सीएचसी प्रांगण पौधारोपण किया।  एसएमओ डॉ राजेश जौहरी ने कहा कि जन्मदिन मनाना तो कोई में गुलशन मीत से सीखे, जिन्होंने अपने जन्मदिन को पौधा रोपणकर मनाया है। इतना ही नहीं इन्होंने इसकी पूरी देख रेख की जिम्मेवारी भी खुद ली है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें अपने जीवन में साल में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। गुलशन मीत वार्ड बॉय के साथ-साथ हरियाणवी लेखक भी हैं। उनके गाने निसिंग नगर नगीना, मंदिर वाला घाट, सहित दर्जनों गाने हैं जो यू ट्यूब, टिक टोक, व डीजे पर जमकर धूम मचा रहे हैं। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने गुलशन मीत को उनके 30 वें जन्मदिन की बधाई दी। गुलशन मीत ने भी सीएचसी में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर एसएमओ डॉ राजेश जौहरी व सीमा सहित सीएचसी का समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। हरियाणा मीडिया जंक्शन गुलशन मीत की इस पहल को सलाम करता है तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए आप सभी पाठकों से आह्वान करता है कि गुलशन मीत की तरह ही आप भी अपने जीवन में आने वाले खुशी के अवसरों को यादगार बनाएं। अपने जन्मदिन, सालगिरह जैसे अवसरों पर पौधारोपण जरूर करें। 

Post a Comment

0 Comments