असंध : इस बार रोचक होगी चुनावी जंग, कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी व जेजेपी उम्मीदवार बृज शर्मा ने दाखिल किया नामांकन
4 अक्तूबर 2019, 8:45 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। राहुल पाल
असंध। असंध विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प जंग के आसार हैं। आज कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी, जजपा उम्मीदवार बृज शर्मा व निर्दलीय उम्मीदवार जिले राम शर्मा ने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करवाया। शमशेर सिंह गोगी पिछले चार वर्षों से हल्के मे कांग्रेश पार्टी की नीतियो का प्रचार कर रहे हंै। शमशेर सिंह गोगी ने नामांकन से पूर्व कार्यकत्तार्ओं को संबोधित भी किया। उन्होने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा करके हल्का असंध की टिकट दी है वह उस पर जरूर खरा उतरेंगे व साथ ही उन्होंने भरोसा जताते हुए टिकट दिए जाने पर कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया। इस के बाद शमशेर सिंह गोगी अपने भारी समर्थकों के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार जिलेराम शर्मा भी अपने समर्थको के साथ नामांकन भरने के लिए पहुंचे। कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने के बाद जिलेराम शर्मा ने असंध अपने कार्यालय मे बैठक बुलाई व समर्थको के बीच असंध हल्के से निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।



0 Comments