महम विधायक बलराज कुंडू ने भाजपा के हारे हुए मंत्रियों पर ली यह चुटकी, बोले जैसे कर्म वैसा ही फल देगा भगवान
30 अक्तूबर 2019, 6 :43 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक। महम विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर आए बलराज कुंडू ने भाजपा के हारे हुए मंत्रियों पर चुटकी ली है। कुंडू ने कहा कि जैसा कर्म होगा, भगवान वैसा ही फल देगा। हारे हुए विधायकों को सोचना चाहिए और इस हार से सबक लेना चाहिए। जनता ने जो मैनडेट दिया है, उस पर चिंतन करना चाहिए कि आखिर क्या वजह रही, जो उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के सवाल पर कुंडू ने कहा कि शायद इसी में भलाई थी। मुझे टिकट न मिलने का जनता ने जवाब दे दिया है। जनता ने यह बता दिया है कि टिकट मिलने से लोग एमएलए नहीं बनते। कुंडू ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन व भत्ते वह गऊशाला में दान करेंगे। वहीं बहन-बेटियों की हायरएजुकेशन के लिए मुफ्त बस सेवा में वे और बढ़ोतरी करेंगे और कुछ बसें जोड़ेंगे। महम के साथ-साथ कलानौर व बेरी के लिए भी इसे आने वाले दिनों में शुरू करेंगे। भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़कर उन्हें ही समर्थन देने की बात पर कुंडू ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य जनता और क्षेत्र का विकास करना है। जीतने के बाद मैंने महम चौबीसी के चबूतरे पर जाकर लोगों से बात की थी। उन्होंने आशीर्वाद दिया था और सब निर्णय मेरे ऊपर छोड़ दिया। तभी मैने भाजपा को समर्थन दिया। भाजपा मुझे यदि मंत्री के रूप में कोई जिम्मेवारी सौंपेगी तो बखूबी निभाउंगा।

0 Comments