भाजपा : इन सीटों पर अभी थमा नहीं उम्मीदवारों का विरोध, फूंके जा रहे पुतले


भाजपा : इन सीटों पर अभी थमा नहीं उम्मीदवारों  का विरोध, फूंके जा रहे पुतले 

नीलोखेड़ी, असंध व हांसी में गलत लोगोें को टिकट देने का आरोप लगा रहे भाजपा कार्यकर्ता 

निसिंग। बस अड्डा पर नीलोखेड़ी विधायक के पुतले को आग लगाते युवक 

हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर
करनाल/हांसी। करनाल की असंध व नीलोखेड़ी विधानसभा व हिसार की हांसी विधानसभा में टिकटों के ऐलान के बाद से भाजपा में शुरु हुआ बवाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा कार्यकर्ता गुस्से में हैं तथा लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए इन नेताओं के पुतले फूंक रहे हैं। हांसी में भी जहां युवाओं ने उमरा गेट पर पुतला फूंककर विरोध जताया वहीं गोंदर में नीलोखेड़ी विधायक का पुतला फूंकने के बाद वीरवारको फिर से  क्षेत्र के विभिन्न गांवों से एकत्रित हुए सैंकड़ों युवाओं  ने स्थानीय बस स्टैंड के सामने हल्का विधायक भगवानदास कबीरपंथी का पुतला फूक जमकर नारेबाजी की। उन्होंने करनाल सांसद संजय भाटिया के खिलाफ भी नारेबाजी कर जमकर भड़ास निकाली। इससे पूर्व स्थानीय शिव मंदिर के पास सैंकडों युवा एकत्रित हुए। पुतले को अर्थी की भांति चार लोगों ने कंधा देकर मुख्य बाजार से गुजारा। इस दौरान कबीरपंथी मुदार्बाद के नारे लगाए गए। युवक कुलदीप राणा, कपिल राणा, योगेश राणा, साहिल राणा, निशांत राणा, दीपू राणा, सुनील जांगडा,व  प्रदीप राणा व मा. रणसिंह सहित अन्का का कहना था कि विधायक ने गोंदर गांव में आपसी भाईचारे को  खत्म करने का काम किया है। गांव में पार्टीबाजी बना दी है। हल्का में लोगों के साथ भेदभावपूर्ण नीतियां अपनाई जा रही है। वहीं औंगद गांव में युवाओं ने एकत्रित होकर असंध विधायक बख्शीश सिंह विर्क का पुतला फंक नारेबाजी की। इससे पूर्व मंचूरी व सालवन में भी विधायक के पुतले फूके जा चुके हंै।



Post a Comment

0 Comments