जेजेपी की छठी लिस्ट जारी, कांग्रेस छोड़कर आए देवेंद्र बबली लड़ेंगे टोहाना से चुनाव, देखें पूरी लिस्ट




जेजेपी की छठी लिस्ट जारी, कांग्रेस छोड़कर आए देवेंद्र बबली लड़ेंगे टोहाना से चुनाव, देखें पूरी लिस्ट 


                  

4 अक्तूबर 2019, 8:30 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीपकम्बोज/गौरव सोनी कोटली 
चंडीगढ/सिरसा। डॉ. अशोक तंवर के दाएं हाथ माने जाने वाले टोहाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र बबली ने कांग्रेस से टिकट कटने पर देर रात जजपा का दामन थाम लिया। और जजपा ने उनका मान सम्मान करते हुए टोहाना से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। देर रात जेजेपी की छठी लिस्ट में घोषित उम्मीदवारों में पानीपत सिटी से जयदेव नौलथा, फतहाबाद से वीरेंद्र सिवाच, डबवाली से सरबजीत सिंह मसीता, आदमपुर से रमेश गोदारा जाखोद, बवानीखेड़ा से रामसिंह वैद, सोहना से रोहताश खटाना व पुन्हाना से इकबाल जैलदार शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments