कांग्रेस में घमासान : टिकट वितरण में हुड्डा की चली, आहत तंवर का कांग्रेस की सभी कमेटियों से इस्तीफा


ये तो होना ही था : टिकट वितरण में हुड्डा की चली, आहत तंवर का कांग्रेस की सभी कमेटियों से इस्तीफा 


3 अक्तूबर 2019, 6:55 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज/गौरव सोनी कोटली
नईदिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिकट वितरण में तवज्जो न दिए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा अशोक तंवर ने कांग्रेस की सभी कमेटियों से इस्तीफा दे दिया है। आज उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पिछले 5 साल खून पसीना एक किया और विपक्ष की भूमिका निभाई, टिकट आवंटन में उनकी अनदेखी हुई। हमारे अधिकतर साथी अच्छी पोजिशन में थे अच्छे वोट हासिल कर सकते थे, उन साथियों को भी गुटबाजी की भेंट चढ़ा दिया गया। जहां हमें ब्लॉक अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष नहीं बनाने दिए, उसके बावजूद हमने लोकसभा चुनावों में 6 प्रतिशत ज्यादा वोट लेकर दिखाए। तंवर ने सवाल उठाया कि जब भाजपा सिटिंग विधायकों और मंत्रियों की टिकट काट सकती हैं तो फिर पार्टी को कमजोर करने वाले लोगों को टिकटें क्यों दी गई। नए साथियों को टिकट क्यों नहीं दी गई।

कांग्रेस को कमजोर करने वालों को टिकट क्यों ? 
तंवर ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कांग्रेस  की सभी कमेटियों से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान तंवर ने कहा कि मैं साधारण परिवार से राजनीति में आया हूं। मैंने आम लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया. पांच साल जिन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाई, लेकिन टिकट में उनकी अनदेखी देखी हुई। तंवर ने कहा कुछ लोगों को नई लीडरशिप बर्दाश्त नहीं। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर सवाल करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस को कमजोर किया उनको टिकट क्यों?

अब सिर्फ हुड्डा कांग्रेस बनकर रह गई हरियाणा कांग्रेस 
तंवर ने कहा कि हाईकमान नए लोगों को टिकट देना चाहता था, लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा होने नहीं दिया। कई बार हारे हुए लोगों को फिर से टिकट दी गई। टिकट बेचने को लेकर तंवर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आलाकमान को रिपोर्ट दूंगा। अगर कांग्रेस हारी तो जिन्होंने चुनाव की जिम्मेदारी ली, वहीं हार के जिम्मेदार होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस बनकर रह गई है।

साधारण वर्कर के तौर पर काम करता रहूंगा 
डा तंवर ने आरोप लगाया कि टिकट बांटने में कोई क्राईटीरिया फॉलो नहीं किया गया। कांग्रेस के सिपाही और कार्यकतार्ओं के सपनो पर पानी फेरने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर अशोक तंवर काम करता रहेगा। 

Post a Comment

0 Comments