क्या इन ठुमकों के दम पर आदमपुर जीतने की तैयारी में है भाजपा, देखें भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट का वायरल वीडियो
3 अक्तूबर 2019, 5:57 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। भाजपा ने मंडी आदमपुर विधानसभा सीट से अभिनेत्री सोनाली फोगाट को चुनाव मैदान में उतारा है। सोनाली फोगाट भाजपा नेत्री के साथ-साथ प्रख्यात बालीवुड अभिनेत्री भी हैं। वे वर्तमान में भाजपा की हरियाणा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा कला परिषद की क्षेत्रिय चेयरमैन भी हैं। बता दें कि सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वायरल वीडियो टिक-टॉक का बताया जा रहा है जहां सोनाली फोगाट एक हिंदी गाने पर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। मंडी आदमपुर सीट पर सोनाली फोगाट का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई से है।

0 Comments