बरवाला : आपके वोट की ताकत से बरवाला का पिछड़ापन दूर करने आया हूँ : अनूप चानौत

बरवाला : आपके वोट की ताकत से बरवाला का पिछड़ापन दूर करने आया हूँ :अनूप चानौत



शिक्षा-स्वास्थ्य-बिजली-पानी-परिवहन क्षेत्र में सुधार पर रहेगा जोर 
बोले, दिल्ली की तर्ज पर करेंगे हरियाणा का विकास 

3 अक्तूबर 2019, 5:33 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज 
बरवाला। व्यवस्था परिवर्तन की इस महत्त्वपूर्ण लड़ाई में आपका सहयोग बहुत आवश्यक है। आपके बगैर इस जंग को जीतना बेहद मुश्किल है। हरियाणा बनने से लेकर अब तक नेता बहुत बना चुके हो, अबकी बार आपके अपने बेटे को चुनकर देखें। यह आह्वान किया है बरवाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनूप सिंह चानौत ने। गत दिवस वे  गांव खोखा, खरकड़ी, धाँसू, सुलखनी व बुगाना गांवों में जनसम्पर्क कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। सरकार द्वारा भारी-भरकम चालानों वाले नए वाहन अधिनियम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नियमों की पालना बहुत जरूरी है लेकिन इसके लिए इतने तानाशाही रवैया और भारी भरकम चालान का क्या औचित्य बनता है? इस बार जनता इस तानाशाही सरकार का चालान जरूर काटेगी। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लेकर किसानों से धोखा करने वाली खट्टर सरकार से हिसाब चुकता करने का समय आ गया है और हमें पूरी उम्मीद है कि बरवाला की जनता बीजेपी और कांग्रेसी उम्मीदवारों की जमानत जब्त करवाकर दिल्ली का इतिहास दोहराने का काम करेगी और हम विश्वास दिलाते हैं दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी आमजन को मुलभुत सुविधाएं बिना किसी शुल्क के मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमें बरवाला की जनता का समर्थन मिल रहा है उससे आपके बेटे की जीत अब दूर नहीं है । अबकी बार हम सब मिलकर दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में मूलभूत सुविधाएं निशुल्क देने आए हैं। इस मौके पर गांव के सरपंच समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

बरवाला की जनता की भवनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे अब तक के प्रतिनिधि 
जनसंपर्क के दौरान अनूप सिंह चानौत ने कहा कि लोगों के दिलों में आम आदमी पार्टी सकारात्मक जगह बनाये हुए है। कई जगह लोग ये कहते मिले कि वे आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट के इंतजार में थे। अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की जिंदगी बदल कर रख दी। उन्होंने कहा कि बरवाला हल्का दशकों से उपेक्षा का शिकार होते हुए बुनियादी सुविधाओं से महरूम है। आज भी दो दर्जन से ज्यादा गांव ऐसे हैं जहाँ बिजली, पानी, परिवहन जैसी रोजमर्रा की सुविधाओं की कमियों से जूझ रहा है। अभी तक के जनप्रतिनिधियों ने यहां की जनभावनाओं से खिलवाड़ और इस्तेमाल के अलावा कुछ भी नहीं किया।

दिल्ली में जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रख ही है केजरीवाल सरकार 
आप उम्मीदवार ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जनता की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखते हुए बहुत सारी जन-हितैषी सुविधाएं शुरू की है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गो के लिए ढाई हजार बुढ़ापा पेंशन और मुफ्त तीर्थ यात्रा, किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करके गेहूं और धान का क्रमश: 2627/- और 2868/- रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बीस हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव लाकर हर वर्ग का ख्याल रखा है।

Post a Comment

0 Comments