हिसार : नामांकन से पहले बोले डा कमल गुप्ता, हिसार को बनाएंगे पूर्ण विकसित शहर,मेरे घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले
बोले, विस चुनाव में जनता भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी
3 अक्तूबर 2019, 5:13 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वे आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, मेयर गौतम सरदाना, कर्णसिंह रानोलिया, विजय कौशिक भी विशेष रुप से मौजूद रहे। नामांकन भरने से पूर्व सुशीला भवन स्थित चुनाव कार्यालय में हवन यज्ञ किया गया व उसके बाद शहर के मुख्य बाजारों में एक जुलूस भी निकाला गया। जुलूस सुशीला भवन से आरंभ होकर पारिजात चौक, नागोरी गेट, गीता पनवाडी चौक, मोती बाजार, राजगुरु मार्केट, बिश्रोई मंदिर मार्केट से होते हुए वापिस सुशीला भवन पहुंचा। जुलूस के दौरान बाजारों में डॉ. कमल गुप्ता का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जुलूस के समापन अवसर पर सुशीला भवन में एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मंच संचालन जिला महामंत्री एवं हिसार विधानसभा प्रभारी सुजीत कुमार व रामचंद्र गुप्ता ने किया। इससे पूर्व जनसभा में लागों को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी हिसार विधानसभा क्षेत्र के सभी 144 बूथों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी और उन्हें अब भी पूरा विश्वास है कि पहले की तरह इस चुनाव में भी जनता भाजपा को भारी मतों से जीताएगी। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य व संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, पूरे शहर में स्ट्रीट लाईटों की व्यवस्था की जाएगी, दूषित जल की निकासी का प्रबंध किया जाएगा, सौर ऊर्जा व ऊर्जा के अन्य सुरक्षित वैकल्पिक साधनों को प्रोत्साहित कर प्रदूषण रहित वातावरण बनाया जाएगा, रेहड़ी-पटरी वालों को व्यवस्थित रूप से पुन:स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में शहर में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में शहर को एक पूर्ण विकसित शहर बनाया जाएगा। मेरे घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुजीत कुमार, नरेंद्र शर्मा, अरविंद पुंडीर, हरि सिंह सैनी, विजय कौशिक, कविता केडिय़ा, रामचंद्र गुप्ता, कृष्ण ऐरन, महाबीर जांगड़ा, कृष्ण खटाणा, मोहित गोयल, प्रेम मस्सी, कृष्ण बिश्रोई, प्रवीन पोपली, प्रवीन केडिय़ा, सुरेश गोयल धूपवाला, उमदे खन्ना, सुनील वर्मा, नरेश सिंगल, वेद जैन, मदन गोयल, गणेशदत्त शर्मा, भोजराज, राज सलूज, वेद अग्रवाल, रवि गोयल, चंद्रामल गुरी, भीम सेनी अग्रवाल, भूपेंद्र राघव, सतबीर भाटी, रेखा सैनी, रघुबीर सिंह बागड़ी, सुरेंद्र सिंह सैनी, टेकचंद जैन, फकीर शर्मा, दीनदयाल, दयानंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सोनी, रतन सैनी, सुशील महंच, पंकज गुप्ता,जय सिंह वर्मा, कुमार डाबर, खुशबु यादव, रम्मी गुप्ता, मीनू भुटानी, ललित गोयल, सुभाष गोयल, सतीश सुरलिया, लक्ष्मण गर्ग, बाबूलाल अग्रवाल, गगन शर्मा, शेखर बाड़ी, मनोज खटाणा, अमित सोनी, प्रीतम सैनी, ऋषि गोयल, नीलम टूटेजा, आशीष शर्मा व अजीत जोशी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिसार में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगी भाजपा
इस अवसर पर मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पहले की सरकार में एक पुल की रिपेयर में ही 9-9 साल का समय लग जाता था। आज शहर में सड़कों, सीवरेज, पुल, रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिसार विधानसभा सीट पर पार्टी सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल करेगी। विजय कौशिक ने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में बृजेंद्र सिंह को हिसार विधानसभा क्षेत्र से 60 हजार मतों से जीता कर भेजा था, मुझे विश्वास है कि डा. गुप्ता हिसार से एक लाख मतों से जीत हासिल करेंगे। तन,मन व धन से डा. कमल गुप्ता का साथ दें। कर्ण सिंह रानोलिया ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मनोहर सरकार की लहर है। जिस प्रकार से हिसार शहर में डा. गुप्ता के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं उतने विकास कार्य आज तक नहीं हुए। उन्होंने शहर में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।


0 Comments