हिसार : कुलदीप बिश्नोई के नामांकन में उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें
बोले, 50 साल के विश्वास को कायम रखूंगा
3 अक्तूबर 2019, 5:00 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार। केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य व आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निवर्तमान विधायक कुलदीप बिश्नोई सुबह 11 बजे अपने समर्थकों सहित लघु सचिवालय स्थित डीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व विधायक जसमा देवी, रेनुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, रोशनी देवी, अनूप बिश्नोई, रणधीर पनिहार की उपस्थिति में विधिवत नामांकन किया। बालसमंद के पूर्व सरपंच जगदीश लोरा, गौशाला ढोभी के प्रधान प्रताप सिंह, ढाणी मोहबतपुर के पूर्व सरपंच रामनिवास वर्मा और विनोद ऐलावादी उनके प्रस्तावक थे। इसके बाद उन्होंने नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी रणधीर पनिहार का नामांकन दर्ज करवाया। नामांकन के बाद कुलदीप बिश्नोई आदमपुर पहुंचे और गोपीराम धर्मशाला में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। आदमपुर पहुंचने पर उनका भारी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव आदमपुर हलका वासियों का पारिवारिक चुनाव है। पिछले 50 सालों से जो विश्वास आदमपुर वासियों ने जताया है, उसे वे कायम रखेंगे और हलके का स्वर्णिम दौर लाने के लिए ईमानदारी से संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर जनविरोधी भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिए तत्पर है और प्रदेशवासी 21 अक्तूबर को भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान करेंगे, क्योंकि पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने राज्य को बबार्दी की कगार पर पहुंचाया है। आदमपुर से जो प्यार, आशीर्वाद और जनसमर्थन मिल रहा है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार जीत का अंतर ऐतिहासिक होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं हलका वासी मौजूद रहे।

0 Comments