सीएम मनोहर लाल के बयान पर कांग्रेस की मुहर, अशोक तंवर का कांग्रेस को बाय-बाय


सीएम मनोहर लाल के बयान पर कांग्रेस की मुहर, अशोक तंवर का कांग्रेस को बाय-बाय 



5 अक्तूबर 2019, 7:44 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज 
चंडीगढ़। आखिर वही हुआ जिसका पहले से ही अंदेशा था और जिसका ऐलान मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब महीनाभर पहले जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ही कर चुके थे। प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने व फिर टिकट वितरण में कोई पूछ न होने के कारण आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर किनारा कर लिया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस्तीफा पोस्ट किया है। दो दिन पहले तंवर ने हरियाणा कांग्रेस के सभी पदोंं से इस्तीफा दे दिया था। वे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर नाराज हैं और टिकट वितरण में खरीद-फरोख्त का आरोप लगा चुके हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस को एक आदमी ने हाईजैक कर लिया है। कांग्रेस अब ठेकेदारों की कांग्रेस हो गई है। हरियाणा कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस बन चुकी है। हरियाणा में विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है, नतीजे 24 तारीख को आएंगे। तंवर ने कहा, ''मैंने 26 साल कांग्रेस को दिए और खून-पसीना एक कर पार्टी को बचाया। फिलहाल जिस तरह की व्यवस्था है, मैं समझता हूं कि लाखों साथियों की राजनीतिक हत्याएं कर दी गईं और कुछ की होनी बाकी है। इसमें मैं भी शामिल हूं, मेरी भी राजनीतिक हत्या की गई है। बहुत से लोग हैं, जो पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। यह माहौल किसने बनाया, इसे बताने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग कहते हैं भारत को कांग्रेस मुक्त करना है, लेकिन कांग्रेस के कुछ अंदरुनी लोग कांग्रेस को भारत और हरियाणा से मुक्त करना चाहते हैं।''  बता दें कि  कांग्रेस  अध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर ने दावा किया था कि यदि हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू हो गई तो वे इस्तीफा दे देंगे। पिछले माह जैसे ही हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू हुई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अशोक तंवर से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया था जिस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि अशोक तंवर से इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं है, उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वे खुद ही इस्तीफा देने वाले हैं। और आज वही हुआ, उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस अब ठेकेदारों की कांग्रेस 
तंवर ने कहा कि कुछ लोग 5 साल तक एसी कमरों में बैठते हैं, विदेश यात्राएं करते हैं, पैसा उन्होंने कमा रखा है। चुनाव से ठीक पहले प्रकट हो जाते हैं, जैसे वे देवता हों, लेकिन उनके कर्म देवता वाले नहीं हैं। मेरे जैसे साधारण परिवारों से आए लोगों को मौका नहीं मिलता और अगर मिला भी तो कई बाधाएं खड़ी हो जाती हैं। मुझे भाजपा और दूसरी पार्टियों से आफर मिले, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस अब ठेकेदारों की कांग्रेस हो गई है।

सीएम बोले कांग्रेस में नहीं होगी तंवर की एंट्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल करने की किसी भी संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया।सीएम खट्टर ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि टिकट आवंटन में तंवर के आरोपों ने कांग्रेस पार्टी को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन लोगों को बीजेपी में शामिल किया जाएगा जिनका ह्अतीत साफ-सुथरा हो और उन पर कोई ह्धब्बा नहीं हो। खट्टर ने यहां पत्रकारों से कहा, ह्हम तंवर को बीजेपी में प्रवेश नहीं देंगे। बीजेपी द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण मिलने की तंवर की कथित टिप्पणी के बारे में किए गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। खट्टर ने कहा, ह्अगर बीजेपी ने तंवर को आमंत्रित किया होता तो, वह अब तक पार्टी में आ गए होते।

Post a Comment

0 Comments