हिसार : बरवाला के आप उम्मीदवार अनूप चानौत समेत जिले में 27 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

हिसार : बरवाला के आप उम्मीदवार अनूप चानौत समेत जिले में 27 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द 



5 अक्तूबर 2019, 9:43 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज 
हिसार। आज नामांकन पत्रों की छटनी के दौरान बरवाला के आप उम्मीदवार अनूप चानौत समेत 27 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आदमपुर में 2 प्रत्याशियों -भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विक्रम सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी रामफल के नामांकन रद्द हुए। 15 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए।बरवाला में 6 प्रत्याशियों-जय महा भारत पार्टी प्रत्याशी बलजीत जांगड़ा, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार, भाजपा की सरोज, भारतीय किसान पार्टी प्रत्याशी सतीश, कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनूप सिंह के नामांकन रद्द किए गए जबकि 17 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए। हांसी विधानसभा क्षेत्र से 3 प्रत्याशियों-बसपा की अनिता शर्मा, भाजपा के साहिल भ्याणा व निर्दलीय चुन्नी लाल के नामांकन रद्द हुए। इस विस में 29 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए। नलवा में इनेलो के कवरिंग प्रत्याशी सतेंद्र पाल का नामांकन रद्द हुआ जबकि 17 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए। हिसार विस क्षेत्र से 7 प्रत्याशियों-भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा गुप्ता, निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार, ललित सिंह राठौड़, कांग्रेस के ललित कुमार, जय महा भारत पार्टी के गुरु देव, इनेलो की मीनू व निर्दलीय प्रत्याशी राजेश के नामांकन रद्द हुए हैं जबकि शेष 18 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। उकलाना विस क्षेत्र में 3 प्रत्याशियों-भाजपा की सरोज देवी, बसपा के गुरदीप व कांग्रेस के सुभाष चंद्र के आवेदन रद्द हुए। यहां 17 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए। नारनौंद से 5 प्रत्याशियों-लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार, भाजपा प्रत्याशी एकता के तीनों नामांकन व निर्दलीय प्रत्याशी सविता काजल का नामांकन रद्द किए गए जबकि 25 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए।

Post a Comment

0 Comments