लिस्ट आने से पहले ही कांग्रेस में छिड़ा घमासान, सोनिया आवास पर हजारों समर्थकों सहित डटे अशोक तंवर व किरण आज ले सकते हैं बड़ा फैसला


लिस्ट आने से पहले ही कांग्रेस में छिड़ा घमासान, सोनिया आवास पर हजारों समर्थकों सहित डटे डा. अशोक तंवर व किरण आज ले सकते हैं बड़ा फैसला 



2 अक्तूबर 2019, 2:08 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन/संदीप कम्बोज/ गौरव सोनी 
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव की लिस्ट जारी होने से पहल ही कांग्रेस में जबरदस्त घमासान छिड़ गया है। कुमारी सैलजा को प्रदेशाध्यक्ष व भपूेंद्र सिंह हुड्डा को सीएलपी लीडर बनाए जाने के बाद से ही नाराज चल रहे डॉ. अशोक तंवर व किरण चौधरी हजारों समर्थकों के साथ नई दिल्ली में सोनिया आवास पर डटे हैं। सोशल मीडिया पर एक आडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह आवाज डॉ. अशोक तंवर की है। इस आडियो संदेश में डॉ तंवर अपने सभी समर्थकों को जल्द से जल्द दिल्ली में सोनिया आवास पहुंचने की अपील कर रहे हैं। चर्चा है कि टिकट वितरण में अनदेखी से नाराज चल रहे डॉ. अशोक तंवर व किरण चौधरी आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। फिलहाल सोनिया गांधी के आवास के बाहर तंवर समर्थकों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। समर्थक हुड्डा ओर गुलाम नबी आजाद मुदार्बाद के नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर भेदभाव किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments