जेजेपी के इन तीन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, नैना चौटाला बोली, भाजपा को उखाड़ फैंकने का अब सही समय
2 अक्तूबर 2019, 11:01AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के सिलसिले को आगे बढ़ाते गत दिवस तीन और प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरे। जहां डबवाली से पूर्व विधायिका एवं जेजेपी की वरिष्ठ नेत्री नैना सिंह चौटाला ने नारनौंद से जेजेपी प्रत्याशी रामकुमार गौतम और उकलाना से अनूप धानक का नामांकन भरवाया तो वहीं पानीपत ग्रामीण में जेजेपी के युवा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला की मौजदूगी में अपना नामांकन भरा। नारनौंद में जेजेपी प्रत्याशी रामकुमार गौतम का पर्चा दाखिल करवाने पहुंची नैना चौटाला ने पहले उनके चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान नामाकंन जुलूस में शामिल होने के लिए भारी संख्या में हलके के लोग आज पार्टी कार्यालय एकत्रित हुए और वे ढोल नगाड़ों के साथ नाचे-गाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जेजेपी प्रत्याशी का नामांकन पत्र भरा। इसके बाद नैना चौटाला हिसार में लघु सचिवालय स्थित उकलाना के निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उकलाना (एससी) विधानसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी उनूप धानक का नामांकन भरवाया। इस दौरान पूर्व विधायिका नैना सिंह चौटाला ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये समय बदलाव का है, भाजपा को उखाड़ फैंकने का है, सारे कार्यकर्ता तीन सप्ताह दिन-रात मेहनत करें और पार्टी प्रत्याशी रामकुमार गौतम को नारनौंद और अनूप धानक को उकलाना से विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कार्यकतार्ओं की एकजुटता, उनकी मेहनत और निष्ठा का चुनाव है। घर-घर जाकर पार्टी की घोषणाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाएं और भाजपा के कुशासन, घोटालों और किसानों की दयनीय हालत के बारे में बताएं।
नैना चौटाला ने भाजपा के 75 पार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में प्याज और पेट्रोल 75 पार जरूर हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों की आर्थिक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। हिसार में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नैना चौटाला ने कहा कि जेजेपी प्रदेशभर में भाजपा के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में चुनाव में उतर रही है और प्रदेश में दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जेजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं पानीपत ग्रामीण में देवेंद्र कादियान ने दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी व भारी समर्थकों के उत्साह के साथ अपना नामांकन भरा। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस भीड़ व जोश को देखकर मैं कह सकता हूं कि पानीपत ग्रामीण हलके से देवेंद्र कादियान की जीत निश्चित से सुनिश्चित हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ रही है और दवेंद्र कादियान भी एक युवा नेता है। उन्होंने कहा कि कादियान ने केवल पानीपत में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में युवा पीढ़ी को जेजेपी के साथ जोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए देवेंद्र कादियान को दुष्यंत समझकर वोट दें और पानीपत ग्रामीण से भारी मतों से विजय बनाकर कर उन्हें चंडीगढ़ भेजें।
पर्चा दाखिल करने वाले जेजेपी प्रत्याशियों का परिचय
1. रामकुमार गौतम (नारनौंद): नारनौंद विधानसभा सीट पर 4 चुनाव लड़ चुके हैं। 2005 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते जब पूरे हरियाणा में भाजपा के सिर्फ 2 विधायक बने थे। जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
2. अनूप धानक (उकलाना) : 2014 में अपने पहले ही चुनाव में उकलाना विधानसभा सीट पर 41 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज की। जेजेपी के गठन पर समर्थन देने वाले विधायकों में प्रमुख। जेजेपी ज्वाइन करने के लिए हाल ही में विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया।
3. देवेंद्र कादियान (पानीपत ग्रामीण): जेजेपी के युवा नेता हैं। उनके पिता सतबीर कादियान 1987, 1991 और 2000 में नौल्था सीट से विधायक बने जिसकी जगह परिसीमन में पानीपत ग्रामीण सीट बनी। सतबीर कादियान 2000 में बनी इनेलो सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। देवेंद्र कादियान की मां बिमला कादियान ने भी पानीपत ग्रामीण सीट से 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

0 Comments