गुड न्यूज : हरियाणा पुलिस का सराहनीय प्रयास, लगातार घट रहा है सड़क हादसों का ग्राफ
2019 के पहले 8 माह में सड़क हादसों से होने वाली मृत्यु दर में 4.29 प्रतिशत की गिरावट
2 अक्तूबर 2019, 11:10 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। प्रवीन कम्बोज
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के निरंतर प्रयासों से पिछले आठ माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। यातायात सुरक्षा प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों के फलस्वरूप, जनवरी से अगस्त 2019 तक सड़क पर होने वाले हादसों से मृत्य दर में गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में 4.29 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। इसी प्रकार, सड़क दुर्घटनाओं और घायल व्यक्तियों की संख्या में भी क्रमश: 4.51 प्रतिशत और 5.61 प्रतिशत की कमी आई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े को नीचे लाने में लोगों की ड्राइविंग हैबिट्स और उनके द्वारा यातायात नियमों की अनुपालना का प्रमुख योगदान रहा है। सरकारी आंकडों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अगस्त 2019 तक सड़क दुर्घटना में 3365 मृत्यु हुई, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह संख्या 3516 थी। इस साल सड़क दुर्घटना के 7281 मामले दर्ज किए गए जोकि गत वर्ष से 344 कम हैं। पिछले साल सडक हादसों के 7625 मामले सामने आए थे। इसके अतिरिक्त, इस साल सडक हादसों में घायलों की संख्या में 370 की गिरावट देखी गई। पिछले वर्ष 6584 की तुलना में इस साल अगस्त 2019 तक सड़क हादसों में 6214 लोगों के घायल होने के मामले सामने आए। इस अवधि के दौरान, पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रतिष्ठानों में 840 सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर 3 लाख 2 हजार से अधिक लोगों विषेषकर छात्रों को जागरूक किया। उन्होने कहा कि यातायात नियमों बारे लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हाल ही में, पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा मानदंडों और उनके अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय जागरूकता और शैक्षिक अभियान भी चलाया गया।
सुरक्षित यातायात के लिए तालमेल बनाकर काम कर रही है पुलिस
एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सड़क यातायात को सुरक्षित बनाने की ओर बढ़ रही है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शिक्षित किया जा रहा है। हम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी आवष्यक कदम उठा रहे हैं लेकिन इसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से सड़क उपयोगकतार्ओं पर है। सड़क सुरक्षा व हादसों के संदर्भ में जीरो विजन दृष्टिकोण केवल सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना व आमजन के सहयोग से ही प्राप्त किया जा सकता है।

0 Comments