आदमपुर विधानसभा : कुलदीप बिश्नोई के समर्थन में खुलकर आए ये पांच गांव
आंदोलन में हर स्तर पर साथ देने पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
11 अक्तूबर 2019, 11:55 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
आदमपुर। आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई को उस समय भारी सफलता मिली जब बीड़ क्षेत्र के पांचों गांवों ने विधानसभा चुनाव में उनका खुला समर्थन किया। टेकचंद नागर, राजकुमार पंच, दरिया सिंह, बलबीर, ओमप्रकाश, छोटूराम, सुरजाराम, रामफल, सूबे प्रधान, मास्टर रणजीत, सतपाल ईला, अवतार सिंह, कमल, गुरदयाल सिंह, प्रीतम सिंह, हरदीपसिंह, जीत सिंह, जसवंत सिंह, सुखदेव सुखा, पे्रम सिंह, डॉ. सुभाष, नंद किशोर आदि ने बीड़ बबरान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पांचों गांवों के ग्रामीणों ने कुलदीप बिश्नोई का जोरदार स्वागत किया और संघर्ष समिति द्वारा चलाए गए आंदोलन में कुलदीप बिश्नोई द्वारा विधानसभा तथा जमीनी आंदोलन में उनका साथ देने पर आभार जताया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि बीड़ क्षेत्र के पांचों गांवों को चौ. भजनलाल ने बसाया था और खट्टर सरकार के अन्याय के विरूद्ध जारी संघर्ष समिति के आंदोलन में वे सदैव कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा रहे और आगे भी उनके आंदोलन का समर्थन करेंगे और किसी भी कीमत पर पांचों गांवों के ग्रामीणों को उजड?े नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर 2015, 14 जून 2018 तथा 10 अगस्त 2018 को पत्र लिखकर उन्होंने मुख्यमंत्री से हजारों ग्रामीणों को उजड?े से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी। विधानसभा में भी उन्होंने बार-बार इस मुद्दे को उठाया, मगर प्रदेश सरकार ने इन ग्रामीणों की अहम मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री से निजी तौर पर मुलाकात करके भी मैंने आपकी मांगों की तरफ उनका ध्यान दिलाया था। भले ही सरकार आदमपुर हलके की समस्याओं से मुंह फेर ले, लेकिन आपके हितों पर न तो कभी चौ. भजनलाल ने आंच आने दी और न वे आदमपुर हलके का सिर नीचा होने देंगे। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता शायद नहीं जानते कि यह जनता ही है, जो सत्ता तक पहुंचाती है। लोग किसी भी तरह के दबाव या सरकारी नोटिसों से न घबराएं हम सरकार को आपकी मांगों को मानने के लिए मजबूर करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान विक्रांत देवीलाल बिश्नोई से समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

0 Comments