इन सीटों पर बढ़ गई भाजपा उम्मीदवारों की परेशानी, जानें कौन सी हैं यह सीटें और क्या है इसके पीछे की वजह


इन सीटों पर बढ़ गई भाजपा उम्मीदवारों की परेशानी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह 

11 अक्तूबर 2019, 11:22 AM 

हरियाणा मीडिया जंक्शन। रिंकू गोंदर 
निसिंग। करनाल में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व सैनिक को उठाए अभी एक दिन भी नहीं हुआ था कि पार्टी की टिकट ना मिलने से खफा होकर आजाद चुनाव लड़ने वाले नीलोखेड़ी व असंध विधानसभा उम्मीदवार को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। धर्मपाल गोंदर व संजय मैंहला के नाम प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के हुक्म से जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने नोटिस जारी किया है जिसमें सविधान की धारा-25 के भाग-9 के तहत कार्यवाही करते हुए इन दोनों नेताओं को इन के पदों से हटाते हुए पार्टी से छह साल के लिए बाहर करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की है। श्री आनन्द ने कहा है कि पार्टी में किसी भी नेता व कार्यकर्ता को पार्टी अनुशासन भंग करने की अनुमति प्रदान नही की जाती है। ऐसा करने वालों के खिलाफ संगठन स्तर पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाती है। इधर ज्ञात रहे कि धर्मपाल गौंदर ने विधानसभा चुनावों के मध्यनजर नीलोखेड़ी हलके से और संजय मैहला ने हलका असंध से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए भाजपा से टिकट दिए जाने की मांग की थी, लेकिन सगंठन से टिकट नहीं मिल पाया। जिस के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी की खिलाफत करते हुए अपना-अपना नामाकंण दाखिल कर दिया। धर्मपाल गौंदर ने हलका नीलोखेड़ी से अपना पर्चा दाखिल किया तो संजय मैहला ने हलका असंध से अपना नामांकन दाखिल कर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ ही परेशानी पैदा कर दी है। अगर हल्के में मिल रहे दिन प्रति दिन समर्थन को देखा जाय तो दोनों उम्मीदवारों को इस बात पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि उनके हाथ ओर मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। समर्थकों मे पहले से भी दोगुना जोश देखने को मिल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments