हरियाणा सचिवालय के जिस दफ्तर में बैठते थे कैप्टन अभिमन्यु, वो अब डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को मिला
30 अक्तूबर 2019, 8:02PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। कहते हैं समय बडा़ बलवान होता है। इसके आगे किसी की नहीं चलती। हरियाणा सचिवालय का जो कमरा कभी पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कार्यालय था, अब वह डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को आबंटित हो गया है। जी हां , हम बात कर रहे हैं हरियाणा सचिवालय की पांचवी मंज़िल पर कमरा नंबर 40 की जहां अब दुष्यंत चौटाला का कार्यालय बनाया जा रहा है। इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कार्यालय इसी कमरे में था


0 Comments