पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाएगा हरियाणा, ली जाएगी राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ


पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाएगा हरियाणा, ली जाएगी राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ 

सभी जिलों में रन फोर युनिटी का होगा आयोजन



30 अक्तूबर 2019, 7: 41 PM

हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कल वीरवार को प्रदेशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई जाएगी। हरियाणा पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ भी ली जाएगी। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में तैनात सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी जिलों में शपथ ग्रहण समारोह व एकता का संदेश देती हुई रन फाॅर युनिटी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 31 अक्टूबर की सायं हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में एक स्पेशल परेड का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही, भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार पटेल के कार्यों और देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के प्रति उनके समर्पण को भी याद किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments