हिसार : किसने की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट से मारपीट


हिसार : किसने की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट से मारपीट


30 अक्तूबर 2019, 2:08 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

हिसार। आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार व प्रख्यात टिक टॉक स्टार भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोनाली फोगाट की शिकायत पर उसकी बहन व जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सोनाली फोगाट ने बताया है कि वह यहां भूथन कलां गांव में आई थी तो उसकी बहन व जीजा ने ने उसके साथ मारपीट की। बरहाल, सोनाली फोगाट की शिकायत पर पुलिस ने जीजा और बहन के खिलाफ धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सोनाली फोगाट को आदमपुर से चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वे कांग्रेसी दिग्गज कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हार गई थी।

Post a Comment

0 Comments